Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Vaibhav Suryavanshi: बुमराह को छक्का जड़ने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपना 'लकी बैट' करेंगे गिफ्ट... Mahavatar Movie Casting: विकी कौशल की 'महावतार' में हुई इस 800 करोड़ी एक्ट्रेस की एंट्री, दीपिका पाद... Melania Trump on Epstein: जेफरी एपस्टीन से संबंधों के आरोपों पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा बयान, 'झूठे क... Income Tax Saving Tips: क्या होता है चिल्ड्रन अलाउंस? बच्चों की पढ़ाई और हॉस्टल खर्च पर ऐसे बचाएं अप... BSNL vs Jio vs Airtel: इस मामले में जियो-एयरटेल से आगे निकला BSNL, बना देश का नंबर 1 टेलीकॉम ऑपरेटर! Shukrawar Ke Niyam: शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज; घर में आएगी... Amarnath Yatra Packing List: अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले बैग में जरूर रख लें ये चीजें, वरना हो सकत... CAPF Law Update: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी, अब बदल जाएंगे भर्ती और सेव... Noida News: हादसा या हत्या? एमिटी छात्र हर्षित की संदिग्ध मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, जां... Nainital News: नैनीताल में 9वीं के छात्र का शारीरिक शोषण, भाभी और देवर के दोस्त ने अश्लील वीडियो बना...

Induction Cooktop Science: बिना आग और बिना गर्म हुए कैसे पक जाता है खाना? समझें इंडक्शन के पीछे का पूरा विज्ञान

11

Induction Cooktop देखने में भले ही आपको साधारण लग सकता है, लेकिन इसके पीछे की टेक्नोलॉजी उतनी ही दिलचस्प है. अगर आप भी रसोई के लिए इंडक्शन चूल्हा लेने का सोच रहे हैं तो पहले आपको इसके बारे में सही जानकारी होना जरूरी है, हम आज आप लोगों को समझाएंगे कि क्या है इंडक्शन कुकटॉप, किस तरह से ये काम करता है और इंडक्शन टेक्नोलॉजी वाले चूल्हे के फायदे क्या है?

क्या है इंडक्शन कुकटॉप?

Induction Cooktop एक ऐसा उपकरण है जो बिजली से चलता है और इसका ऊपरी हिस्सा कांच (Ceramic Glass) का बना होता है. इंडक्शन कुकटॉप आपके बर्नर वाले चूल्हे से बहुत ही अलग है क्योंकि इसमें खाना पकाने के लिए Magnetism का इस्तेमाल किया जाता है. इंडक्शन कुकटॉप पर केवल मैग्नेटिक मेटल जैसे कि कास्ट आयरन, स्टील के बर्तन ही काम करते हैं. एल्युमीनियम और ग्लास के बर्तन इसपर काम नहीं करते हैं क्योंकि इनमें मैग्नेटिक फील्ड से करंट नहीं बन पाता है.

Induction Cooktop कैसे करता है काम

इंडक्शन के काम करने के तरीके को 3 तरीकों से समझा जा सकता है:-

  • Electric Current: इंडक्शन चूल्हे को ऑन करने पर इसके कांच के नीचे लगी तांबे की कॉइल में बिजली दौड़ने लगती है.
  • Magnetic Field: कॉइल में बिजली जाते ही ये अपने चारों ओर High-frequency Electromagnetic Field बनाती है. मैग्नेटिक फील्ड जब किसी मेटल से टकराती है तो उसमें करंट पैदा होता है.
  • Heat in Vessel: जैसे ही आप लोहे या फिर स्टील का बर्तन इंडक्शन पर रखते हैं तो ये इलेक्ट्रोमैगनेटिक फील्ड बर्तन के तले में छोटे-छोटे इलेक्ट्रिक करंट पैदा करता है. ये करंट बर्तन के प्रतिरोध के कारण गर्मी पैदा करते हैं, जिससे सीधा बर्तन गर्म होता है, न कि चूल्हा.

इंडक्शन टेक्नोलॉजी के फायदे

  • हाई एफिशिएंसी और स्पीड: बर्तन सीधे गर्म होता है, इसलिए एनर्जी का नुकसान बहुत कम होता है.
  • सेफ्टी: स्टोवटॉप इतना गर्म नहीं होता कि जल जाए, जिससे यह ट्रेडिशनल स्टोव से ज़्यादा सेफ है.
  • प्रिसिजन कंट्रोल: हीट एडजस्टमेंट तुरंत होता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!