Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति! अब मोबाइल पर मिलेगी पैथोलॉजी रिपोर्ट, 14 अप्रैल को जगदलपुर से पहली हाई-टेक लैब का आगाज

0 10

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देते जांच सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है. भारत सरकार के उपक्रम HLL Lifecare Limited के साथ एमओयू कर राज्य में अटल आरोग्य लैब के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया गया है. यह पहल स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत् में साकार हो रही है.

14 अप्रैल को शुभारंभ

प्रदेशवासियों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने ये पहल की है. योजना के अंतर्गत पहली लैब का शुभारंभ 14 अप्रैल 2026 को जिला जगदलपुर से किया जाएगा. इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत छत्तीसगढ़ इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक मैनेजमेंट सिस्टम (CGIDMS) विकसित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से राज्यभर में “हब एंड स्पोक” मॉडल पर आधारित एक मजबूत जांच नेटवर्क तैयार होगा.

इस तरह होगा जांच नेटवर्क

जांच नेटवर्क में एक स्टेट रेफरल लैब, 4 संभागीय लैब, 33 जिला लैब, 12 सिविल अस्पताल लैब और 187 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर की लैब को जोड़ा जाएगा. जबकि 814 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैंपल कलेक्शन केंद्र के रूप में कार्म करेंगे. इस तरह कुल 1051 स्वास्थ्य संस्थानों में जांच सुविधाओं का विस्तार होगा, इससे दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को भी जांच सुविधा उपलब्ध हो सकेगी.

सीधे मोबाइल में मिलेगी रिपोर्ट

नई व्यवस्था के तहत जिला अस्पतालों में 134, सिविल अस्पतालों में 111, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 97 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 64 प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी. पैथोलॉजी से लेकर मॉलिक्यूलर जांच तक की सेवाएं अब एक ही सिस्टम के अंतर्गत मिलेंगी. आधुनिक तकनीक से लैस इन लैब्स में जांच रिपोर्ट कम समय में तैयार होकर सीधे मरीज के मोबाइल में उपलब्ध होगी, जिससे उपचार में तेजी आएगी और पारदर्शिता भी आएगी.

चरणबद्ध तरीके से योजना लागू

योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है. जिला स्तर की लैब जल्द प्रारंभ होंगी और आगामी तीन महीने में पूरा नेटवर्क क्रियाशील हो जाएगा. इसके साथ ही एक अत्याधुनिक मॉनिटरिंग डैशबोर्ड और कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा. इससे जांच सेवाओं की गुणवत्ता, समयबद्धता और उपयोग पर रियल-टाइम नजर रखी जा सकेगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!