Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Phulo Devi Netam: 'नक्सलवाद का खात्मा जरूरी, कांग्रेस ने बहुत कुछ खोया'; सांसद फूलो देवी नेताम का बड... Dhamtari Crime News: धमतरी में 82 दिन बाद मिली लापता शख्स की लाश! मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति के स... Ranchi News: रांची में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल, बोले- 'लौह पुरुष... Dhanbad News: धनबाद की 100 साल पुरानी बस्ताकोला गौशाला पर संकट, BCCL के नोटिस से बढ़ी शिफ्टिंग की चि... Hazaribagh Minor Sacrifice Case: हजारीबाग नाबालिग बलि मामले में उबाल! JMM और AAP ने की फांसी की मांग... Koderma LPG Crisis: कोडरमा में गैस की किल्लत ने रोकी छात्रों की पढ़ाई! लॉज में रहने वाले छात्रों को ... Book Fair 2026: किताबें ज्ञान और संस्कृति का सेतु! रवींद्र नाथ महतो ने बुक फेयर को बताया विचारों का ... Education System Reality: कागजों में 'एक्सीलेंस' पर जमीन पर बदहाल! 400 बच्चों के स्कूल में 2 साल से ... Hazaribagh News: हजारीबाग में गैस एजेंसियों पर प्रशासन का छापा, गोदामों के निरीक्षण में 18 खाली सिले... Anu Murmu Traffic Police: स्टाइलिश कॉप के नाम से मशहूर हुए अनु मुर्मू, अनोखे अंदाज में संभालते हैं स...

विवियन डीसेना के घर आया नन्हा मेहमान; पत्नी नूरान ने बेटे को दिया जन्म, फैंस दे रहे बधाइयां

12

टीवी के स्टार एक्टर और बिग बॉस 18 के रनर अप रहे विवियन डीसेना के घर खुशियों ने दस्तक दी है. विवियन डीसेना एक बार फिर पिता बन गए हैं. पत्नी नूरान अली ने बेटे को जन्म दिया है. विवियन डीसेना अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं, इसलिए किसी को इस बारे में नहीं पता था कि नूरान अली प्रेग्नेंट हैं. अब कपल ने फाइनली गुड न्यूज दे दी है. विवियन और नूरान की पहले एक बेटी है, जिसके बाद अब उन्हें एक बेटा हुआ है. ये खुशखबरी खुद विवियन डीसेना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दी.

विवियन डीसेना अपनी दमदार एक्टिंग के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. 30 मार्च, सोमवार को विवियन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर सबको हैरान कर दिया, लेकिन खबर ऐसी थी कि सबके चेहरे पर खुशी आ गई. विवियन और नूरान दूसरी बार पेरेंट बन गए हैं. विवियन डीसेना की पत्नी नूरान ने नन्हे शहजादे को जन्म दिया है.

विवियन डीसेना बने पिता

विवियन डीसेना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर बेटा होने की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की. विवियन ने पोस्ट में लिखा, “कुछ समय के लिए लोगों की नजरों से ओझल हो गया था.. किसी वजह से नहीं…कुछ कहानियां का ऐलान नहीं किया जाता है, इनमें जिया जाता है. हमारा साम्राज्य अब बड़ा हो गया है और इस बार प्रिंस है.” इस पोस्ट के साथ विवियन डीसेना हैशटैग में बेबी बॉय और न्यूज बिगनिंग यानी नई शुरुआत लिखा है. विवियन के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस ने बधाई देनी शुरू कर दी.

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि विवियन डीसेना ने 2022 में मिस्र की जर्नलिस्ट नूरान अली से दूसरी शादी की थी. कपल ने 2022 में एक बेटी के माता-पिता बने थे, जिसका नाम ‘लायान’ है. विवियन ने हमेशा ही अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखा है. ‘बिग बॉस 18’ में विवियन ने खुलासा किया कि उनकी 3 बेटियां हैं, जिसमें से 2 सौतेली हैं और 1 बायोलॉजिकल बेटी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!