Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी।

इंदौर नगर निगम के ऐसे खिलाड़ियों की वजह से ही खाली हो रहा खजाना, मेयर ने खोली अधिकारियों,ठेकेदार और कंसल्टेंट की जादूगरी की पोल, नईं नवेली सड़क को खोदकर बजट खुटाने का जारी था खेल।

0 559

ऐसे खिलाड़ियों की वजह से ही निगम हो रहा हैं कंगाल,

महापौर ने पकड़ी अधिकारियों,ठेकेदार कंसल्टेंट की जादूगरी, तीन इमली पर चल रहा था बजट लुटाने का खेल,सड़क बनाई,फिर खोदी और फिर सड़क बनाने का जम रहा था मामला,मेयर ने अधिकारियों,ठेकेदार कंसल्टेंट को लगाई फटकार। 

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर नगर निगम अधिकारियों,ठेकेदार और कंसल्टेंट की मिलीभगत से ही नगर निगम का खजाना खाली होता जा रहा है। और इन माली हालातों की वजह से ही नगर निगम पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा हैं। दरअसल नगर निगम जनकार्य विभाग अधिकारियों की जादूगरी जारी हैं। और निगम कमिश्नर हो या अपर आयुक्त जैसे अधिकारी ऐसे खेलो के बावजूद चुप्पी साधे रहते हैं। एक तरफ जहां नगर निगम कमिश्नर दिलीप कुमार यादव से लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव निगम राजस्व को बढ़ाने की हर संभव कोशिशें कर रहे हैं। लेकिन निगम अधिकारियों की कमान संभाल रहे निगमायुक्त उन्हीं के अमले की जादूगरियों से अनभिज्ञ हैं। इधर अब इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ऐसे खिलाड़ियों के खेलो को रंगेहाथों पकड़ने की मुहिम शुरू कर दी हैं। लिहाजा इसी के चलते मेयर पुष्यमित्र भार्गव को तीन इमली चौराहे पर चल रहे अधिकारियों,ठेकेदार,और कंसल्टेंट के निगम खज़ाने को खाली करने की साजिश का भंडाफोड़ कर दिया। दरअसल तीन इमली चौराहे को लेकर मेयर को वीडियो मिला था। जिसमें नई नवेली बनाई जा रही सड़क को दोबारा स्टॉर्म वॉटर लाइन के नाम खोदा जा रहा था। ताकि निगम खज़ाने को खाली किया जा सके। लेकिन महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने यहां पहुंचकर निगम अधिकारियों, ठेकेदार और कंसल्टेंट की इस जादूगरी की पोल खोल दी। मेयर ने अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर,जोनल अधिकारी अतीक खान सहित ठेकेदार और कंसल्टेंट एजेंसी एस एन एस को फटकार लगाई। और बनी बनाई सड़क को स्टॉर्म वॉटर लाइन के नाम पर दोबारा खोदने पर आर्थिक जुर्माना,ब्लैक लिस्टेड करने तक की कार्यवाही की बात कहीं। 

ये खेल अब नहीं चलेगा। 

चर्चा में मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि स्पष्ट नजर आ रहा है कि अधिकारी पैसों की बेफिजूल बरबादी कर रहे हैं। एक तरफ निगम आर्थिक संकटों से गुजर रहा हैं। राजस्व बढ़ाने की दिन रात मेहनत और कोशिशें कर रहा हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ सड़के बनाने के बाद फिर खोदी जा रही हैं। जो कि घोर लापरवाही बड़ी साजिश हैं। क्योंकि निर्माण शुरू करने से पहले अधिकारी,ठेकेदार कंसल्टेंट इसे लेकर कोई भी अध्ययन नहीं करते हैं। या तो वह जानबूझकर करते हैं या फिर उन्हें भविष्य को लेकर कोई ज्ञान ही नहीं हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!