Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे... पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ ... नवंबर का सुप्रीम कोर्ट का आदेश,शहरभर में आवारा श्वानों का आतंक,अब कहीं जाकर जागा इंदौर नगर निगम,लेकि... मामला कुर्मेडी की फैक्ट्रियों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का,मंत्री की फटकार,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार... पशुपालन विभाग, मामला एक ही परिणाम दो,एक को मिला सस्पेंशन,बाकियों को मिल रही कार्यवाही से रियायत,आखिर... पशुओं के नाम पर नदारद खुद अपना कर रहे पालनपोषण,तकनीक के सहारे सरकार को बना रहे मूर्ख,इधर खबर छापने प... डॉग बाइट,प्रतिदिन 200 शिकार,इंदौर नगर निगम में लाखों रुपयों की बंदरबांट के बाद कागजों पर दौड़ते नसबं... पशुपालन विभाग,जीपीओ हॉस्पिटल के नदारद डॉक्टर करते है मुकपशुओं से गद्दारी,हॉस्पिटल में स्वीकृत एक पद,... गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी पार्ट two, कॉलोनाइजर प्रेम विजय गोयल ने करवाया नक्शे मे हेरफेर,राजस्व अमला जिम्म...

बड़ा गणपति हादसा,ड्राइवर ट्रक मालिक नपा,इधर सांवेर रोड मामले में बाणेश्वरी ट्रेवलर्स पर किसकी कृपा? सनातनी विधायक के दौड़ रहे उज्जैन रोड पर यमदूत!

0 588

_सीधी बात नो बकवास,,,,,,_
सनातनी विधायकजी जनता सब जानती हैं। आप कुछ भी बोले,अब जनता परेशान हो गई हैं, जाने भी जा रही हैं।

 

आखिर किसके वरदहस्त के चलते बाणेश्वरी ट्रेवलर्स के नहीं हो रहे उचित उपचार। घटना एक जैसी, सरकारी आंकड़े कहते बड़ा गणपति में मरने वाले और सांवेर रोड दुर्घटना में जान गंवाने वाले एक समान,बड़ा गणपति घटना में ड्राइवर,ट्रक नपा लेकिन सांवेर रोड हादसे में खुली छूट।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर
कालानी नगर चौराहा से लेकर बड़ा गणपति चौराहा तक जो ट्रक लोगों का काल बनकर गुजरा,मान लिया ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में था। राजस्व बढ़ाने की कोशिशों में था। लेकिन सांवेर रोड पर बाणेश्वरी ट्रैवल्स की बस का ड्राइवर कहां नशे में था। लेकिन फिर भी चार लोग,एक ही परिवार के दो मासूम की जान चली गई। हद हैं ऐसे ड्राइवरों को ड्राइविंग लाइसेंस आखिर दिया किसने। या फिर उज्जैन रोड पर चलने वाली बसों के मालिकों ने सोच लिया है, कि सड़क उनकी और ड्राइवर उससे ज़्यादा तेज़। क्योंकि इनकी वजह से एक पूरा खत्म हो गया। पूरा परिवार साफ़ हो गया। खैर, अभी भी विधायकजी यानी सनातनी विधायक गोलू शुक्ला बता रहे है कि गाड़ी रोड पर खड़ी थी। रोड खराब थी। अरे रोड खराब हैं तो बीच सड़क पर बाणेश्वरी ट्रैवल्स की बस को खड़ी करने की इजाजत किसने दीं। यहीं नहीं यह कोई पहला हादसा या घटना नहीं। जिसकी वजह से कोई आम व्यक्ति हताहत हुआ हो। फिर आखिरकार बाणेश्वरी ट्रेवलर्स पर वरदहस्त किसका हैं की कोई कार्यवाही नहीं। क्योंकि यहां दूसरी तरफ बड़ा गणपति हादसे में तो पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और ट्रक मालिक दोनों को नाप दिया। लेकिन यहां तो बाणेश्वरी ट्रेवलर्स का ड्राइवर ही सांवेर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा हैं। हालांकि सांवेर पुलिस ने भी चार जिंदगियों की कीमत मामूली धाराओं में केस दर्ज करते हुए अदा की हैं। चार जिंदगियों के बदले मात्र हल्की धारा जिसमें जमानत भी मिल जाएगी। और फिर इसी ड्राइवर का उज्जैन रोड पर कहर जारी हो जाएगा।

भाजपा विधायक का जवाब,जो गले नहीं उतरता।

सांवेर के रिगनोदियां में हुए बस हादसे को लेकर भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने बाणेश्वरी ट्रेवलर्स से ही पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने बस संचालन को लेकर गेंद अपने ही भाई के पाले में फेंकते हुए। बस संचालन से इनकार कर डाला। लेकिन इंदौर उज्जैन रोड कर बाणेश्वरी ट्रेवलर्स की जो बसे बेखौफ, अंधगति से दौड़ रही हैं। उस हर एक बस पर सालों से या कहे शुरू से ही गोलू जरूर लिखा जाता हैं। अब ये गोलू कौन हैं, जो बाणेश्वरी ट्रेवलर्स का कर्ता धर्ता हैं।

इससे पूर्व भी कई हादसे,लेकिन पुलिस चुप।

इंदौर उज्जैन रोड पर बाणेश्वरी ट्रेवलर्स की दर्जनों बसें दौड़ रही हैं। आम तौर कर कोई बाहरी व्यक्ति भी आता है तो उक्त बाणेश्वरी ट्रेवलर्स की बसों को देखकर अपनी जान बचाता हैं। लेकिन इन बस ड्राइवरों और बस मालिक के मुंह लगना पसंद नहीं करता है क्योंकि होता कुछ नहीं पुलिस भी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!