Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

सांवेर हादसे से नाराज़ लोगों का कहना शराब पीकर दौड़ाते है बाणेश्वरी ट्रेवलर्स के चालक, करणी सेना कार्यकर्ताओं से उलझे ड्राइवर की जमकर हुई धुनाई।

0 539

लोगों का आरोप शराब पीकर सड़क पर दौड़ा रहे बाणेश्वरी ट्रेवलर्स की बसें, करणी सेना कार्यकर्ताओं से उलझे ड्राइवर की हुई जमकर पिटाई।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

सांवेर हादसे से नाराज़ लोगों का गुस्सा उबल रहा हैं। इस बीच इंदौर उज्जैन रोड पर अंधगति से दौड़ रही बाणेश्वरी ट्रेवलर्स की बसों के ड्राइवरों की भी सच्चाई सामने आ रही है कि वह अंधाधुंध बसें शराब के नशे में दौड़ाते हैं। इस पर आम जनता बिफर पड़ी हैं। जबकि ऐसे ही एक बाणेश्वरी ट्रेवलर्स बस चालक को करणी सेना कार्यकर्ताओं ने जब रोका तो। उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही हैं। इसी बीच बस ड्राइवर भी अपने संचालकों के दम पर करणी सेना कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को उल्टे धमकाने लगा। लिहाजा इससे नाराज करणी सेना कार्यकर्ताओं ने उक्त बस ड्राइवर की जमकर धुनाई करते हुए उसे सबक सिखा दिया।

चार लोगों की मौत नहीं भूल पा रहे सांवेर निवासी।

बाणेश्वरी ट्रेवलर्स की बसों से परेशान इंदौर उज्जैन निवासी लोगो का आक्रोश अब चरम पर हैं। क्योंकि वह उन चार बेगुनाह लोगों की मौत का मंजर भूल नहीं पा रहे हैं। लिहाजा अब बाणेश्वरी की बसों के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटता जा रहा हैं।

स्थानीय संगठन और लोग मैदान में

रिंगनोदिया में हुए हादसे के बाद अब सांवेर के स्थानीय लोग और संगठन बेतरतीब बस संचालन को लेकर अब सड़क पर उतर आए हैं। और बाणेश्वरी ट्रेवलर्स सहित अन्य अंधगति से दौड़ रही बसों को लेकर आंदोलन के मूड में भी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!