Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court on Fake News: 'व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की जानकारी स्वीकार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी ... Delhi Mayor Election 2026: बीजेपी ने प्रवेश वाही को बनाया मेयर उम्मीदवार, AAP के चुनाव न लड़ने से जी... West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान भयंकर हिंसा, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों क... Supreme Court on I-PAC Raid: 'इससे राष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा हो सकती है', आई-पैक रेड मामले पर S... West Bengal Elections: 'झालमुड़ी मैंने खाई, झटका TMC को लगा', वोटिंग के बीच बंगाल में बोले PM मोदी; ... Bengaluru: आईफोन फैक्ट्री के टॉयलेट में लड़की बनी मां, बच्चे को जन्म देते ही रेता गला; रोंगटे खड़े क... पटना में गजब का फ्रॉड! रसगुल्ला खिलाकर हड़प ली करोड़ों की जमीन, न्याय की गुहार लेकर डिप्टी CM सम्राट... पति के दोस्त संग रचाई शादी, फिर WhatsApp स्टेटस लगाकर किया ऐलान; देखकर पति के उड़े होश, 2 साल पहले ह... शादी में खूनी खेल! नेग में मांगे ₹11000, दूल्हे के पिता ने मना किया तो किन्नरों ने चला दी गोलियां; प... Nashik TCS News: नासिक टीसीएस में महिला कर्मचारी का उत्पीड़न, धर्मांतरण के दबाव और टॉर्चर पर पीड़िता...

कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला, मुठभेड़ हुई क्राइम ब्रांच इंदौर से,इनकाउंटर किया प्रकृति ने।

0 1,117

कुख्यात सलमान लाला का अंत,नेचर का इनकाउंटर, तालाब में डूबकर मर गया लाला,कहानी फिल्मी है,मुठभेड़ के दौरान खुद ब खुद तालाब में कूदा था बदमाश।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

शहर का कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला ढेर हो गया हैं। उसकी लाश इंदौर भोपाल मार्ग स्थित एक तालाब में तैरते हुए मिली। जिसे क्राइम ब्रांच ने पुष्टि की, उक्त लाश छोटी खजरानी से अपराध की दुनिया में दिन पर दिन नाम कमाने वाले गैंगस्टर सलमान लाला की हैं। दरअसल क्राइम ब्रांच द्वारा जो सलमान को लेकर कहानी बताई गई हैं। वह फिल्मी तो हैं। लेकिन शहर के एक छोटी सी उम्र में अपराध में बादशाह बनने की चाहत रखने वाले बदमाश का अंत हो गया हैं। जो कि पुलिस की रोजाना नाक में दम कर रहा था। यहीं नहीं लाला ने आम आदमी को भी बहुत परेशान कर रखा था।

कहानी कुछ यूं हैं

सलमान लाला इंदौर से सागर जेल के लिए निकला ही था और इंदौर लौटते वक्त उसका सामना क्राइम ब्रांच की टीम से हो गया। और पुलिस और लाला के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सलमान ने टीम को चकमा देते हुए स्थानीय इस तालाब में छलांग लगा दी। ताकि वह क्राइम ब्रांच से बच जाए। लेकिन सलमान इसी तालाब में डूबकर मर गया।

चार बदमाश हुए गिरफ्तार।

इधर मुठभेड़ के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने चार बदमाशों जिनमें लाला का भाई शादाब,अरुण मालवीय,सौरभ और कुलदीप पिस्टल सहित टीम के हत्थे चढ़ गए हैं।

लाला की मौत पर उठ रहे सवाल।
शहर के एक बड़े कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला का अंत हो गया हैं। शहरवासियों ने लाला के अंत पर राहत की सांसे ली हैं। जबकि अभी भी लाला की मौत पर रहस्य और सवाल उठ रहे हैं। अगर टीम की कहानी मानी जाए तो लाला को प्रकृति ने भी ढेर कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!