Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

नहीं सुधर रही एयरइंडिया,उसका स्टॉफ,केंद्रीय मंत्री के बाद अब इंदौरी यात्री से भी की हुज्जत,यात्री हुए आहत,मैनेजर झांक रहे बगले।

0 794

नहीं सुधर रहा एयरइंडिया,इंदौरी उपभोक्ताओं से एयरपोर्ट पर अभद्र व्यवहार,इंदौर एयरइंडिया एयरपोर्ट मैनेजर के पास भी कोई जवाब नहीं।

✍️ प्रियंका शर्मा इंदौर।

केंद्रीय कृषि शिवराज सिंह चौहान की शिकायत हो या फिर अहमदाबाद हादसा,उसके बावजूद भी एयरइंडिया की सेवाओं में कोई सुधार आया है न ही उसके स्टॉफ में। क्योंकि न्यूज with तड़का डॉट कॉम को इंदौरी यात्री जो कि इंदौर से मुंबई तक का एयरइंडिया की फ्लाइट से सफर कर रहे थे। उन्होंने जो आपबीती बताई उसके बाद तो यही लगता हैं। दरअसल इसके पूर्व खुद केद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एयरइंडिया की बेतरतीब अव्यवस्थाओं की शिकायत सार्वजनिक रूप कर चुके हैं। और अब इंदौरी यात्री चंद्रशेखर राठौर ने भी एयरइंडिया स्टॉफ उनके इंदौर एयरपोर्ट मैनेजर विनेश वाधवानी को खूब कोसा। क्योंकि उनका यात्रियों के साथ व्यवहार कुछ ऐसा ही था। जिससे इंदौरी यात्री चंद्रशेखर राठौर और उनकी पत्नी काफी ज्यादा आहत हो गए हैं।

यह है मामला

इंदौर निवासी चंद्रशेखर राठौर और उनकी पत्नी 6 अगस्त को एयरइंडिया की फ्लाइट जो कि शाम 4.40 से इंदौर से मुंबई की उड़ान भरती हैं। उससे सफर करने वाले थे। लेकिन इस बीच बोर्डिंग के दौरान एयरइंडिया की महिला कर्मचारी ने चंद्रशेखर राठौर की पत्नी से हुज्जत कर डाली। राठौर की पत्नी बार बार अतिरिक्त बोझ होने पर अतिरिक्त शुल्क देने की बात कहती रही और महिला स्टॉफ ने उनका सामान ही सभी के सामने फेंक दिया। जिससे नाराज चंद्रशेखर राठौर और उनकी पत्नी ने एयरइंडिया के एयरपोर्ट मैनेजर विनेश वाधवानी को इसकी शिकायत की। लेकिन वह कोई बात मानने को तैयार ही नहीं थे। उलटे इन दोनों इंदौरी यात्रियों पर चुप रहने का दबाव बनाने लगे।

मै कुछ नहीं बोलूंगा आप ऊपर बात कीजिए।

इस पूरे मामले को लेकर न्यूज with tadka डॉट कॉम ने एयरइंडिया स्टॉफ द्वारा इंदौरी यात्रियों से बदतमीजी करने को लेकर जब एयरइंडिया एयरपोर्ट मैनेजर विनेश वाधवानी से उनका पक्ष जानना चाहा तो वह बहानेबाजी करने लगे। उनके पास उनकी ही जिम्मेदारी और कार्य में हुई लापरवाही को लेकर कोई जवाब नहीं था। उलटे उन्होंने कहा कि मैं तो कुछ बोलूंगा नहीं आप ऊपर वालों से बात करिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!