Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Election 2026: फाल्टा में EVM के 'कमल' बटन पर टेप लगाने का आरोप, चुनाव आयोग बोला- 'जरूरी... Garhwa Crime News: दूल्हे को चश्मा पहनाने की जिद में खूनी खेल, बाराती की पीट-पीटकर हत्या; गढ़वा में ... Ghaziabad News: गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के 8 फ्लैट आग में खाक, करोड़ों का नुकसान; सीएम योगी ने लिय... Delhi Crime News: बेटे को 'घर जमाई' बनाने से रोका, तो बहू के माता-पिता ने समधन की नाक तोड़ी; दिल्ली ... Mira Road Attack: मीरा रोड हमले की जांच ATS को सौंपी गई, आरोपी जुबैर अंसारी के पास से मिला 'लोन वुल्... Ranchi Murder Case: रांची में सनसनीखेज हत्याकांड, गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मां की ... Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, यूपी-हरियाणा समेत 14 राज्यों में भा... Hemkund Sahib Yatra 2026: हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां शुरू, सेना ने बर्फ हटाना किया शुरू; जाने... PM Modi Hardoi Visit: हरदोई में पीएम मोदी का भव्य कार्यक्रम, 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का... UP School Summer Vacation 2026: यूपी के स्कूलों में कब से शुरू हो रही हैं गर्मियों की छुट्टियां? यहा...

कांग्रेस का सृजन अभियान धड़ाम,एक नेता को दो पद,कांग्रेसियों ने आपस में बांटी रेवड़ी,नाथ यादव अलग थलग,विनीतिका यादव हो सकती निगम नेता प्रतिपक्ष।

0 300

कांग्रेसी एक,या फिर बाँट लिया अपना अपना हिस्सा,और अब फिर से गुटबाजी शुरू।

दिग्विजय,जीतू,उमंग एक,नाथ अलग थलग,अरुण यादव भी दरकिनार। 

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार 

मांडू में हुए मध्यप्रदेश नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के आयोजन के बाद और हाल ही में हुई जिला और शहर अध्यक्षों की नियुक्तियों के बाद अब यह तो साफ हो गया है कि कांग्रेस के तीन गुट एक हो गए हैं। और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ,पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव को भी कांग्रेस ने दरकिनार करते हुए उक्त नियुक्तियां की गई हैं। यही नहीं मध्यप्रदेश में राहुल गांधी के सृजन अभियान की जिस तरह से धज्जियां उड़ाई गई हैं। उसके बाद अब इंदौर ही नहीं इसके अलावा प्रदेश के अन्य शहरों और जिलों में कांग्रेसी सड़को पर उतर रहे हैं। या उतरने का मूड बना चुके हैं। क्योंकि जिस तरह से सृजन अभियान को ताक में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जिला और शहर अध्यक्षों को काबिज करवाया हैं। अब यह विरोध के स्वर तेज होते जा रहे हैं। 

चौकसे को मिले दो पद,सृजन अभियान का उड़ाया मज़ाक। 

दरअसल इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर पहले से नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को बनाया गया हैं। लिहाजा अब इंदौरी कांग्रेसियों को पार्टी द्वारा की गई यह नियुक्ति गले नहीं उतर रही हैं। 

तो क्या चिंटू चौकसे छोड़ेंगे एक पद। 

जिस तरह से दो पदों पर एक कांग्रेसी चिंटू चौकसे को नियुक्त किया गया हैं। उसके बाद यह भी चर्चा जोर पकड़ रही है कि चिंटू चौकसे अब नगर निगम नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारियों से त्याग पत्र देंगे। लेकिन अभी तक चिंटू ने इन चर्चाओं के बावजूद अपने पत्ते खोले नहीं हैं।

विनीतिका यादव हो सकती है नेता प्रतिपक्ष।

चिंटू चौकसे को शहर कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारियों मिलने के बाद अब यह कयास भी शुरू हो गए है कि चिंटू चौकसे नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी छोड़ देते है तो इंदौर के वार्ड 10 से पार्षद विनीतिका यादव को पार्टी नगर निगम नेता प्रतिपक्ष बना सकती हैं। क्योंकि इधर यादव समाज ने अब जीतू पटवारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!