Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

बागड़ी को लेकर कांग्रेस में बवाल,कांग्रेसी कह रहे फुलछाप को शहर अध्यक्ष बनाया तो छोड़ देंगे पार्टी का साथ।

0 2,879

बागड़ी को लेकर कांग्रेस में बवाल,शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए तो कई कांग्रेसी छोड़ देंगे पार्टी,फुलछाप पर पटवारी की अनुकंपा से नाराज कार्यकर्ता नेता।

 

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर
शहर कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर अरविंद बागड़ी के नाम सामने आने के बाद अब कांग्रेसियों में बवाल शुरू हो गया हैं। दरअसल यही नहीं फुलछाप कांग्रेसी को शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी की सुरसुराहट लगते ही अब दावेदार और अन्य सभी कांग्रेसी एकजुट हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अरविंद बागड़ी को कांग्रेसी फ़ुलछाप कांग्रेसी के रूप जानते आए हैं। यहीं नहीं बागड़ी के गोरखधंधे जो कि सर्वविदित है। अब कांग्रेसियों की नाराजी की वजह बन रही हैं।

सभी हुए एकजुट बागड़ी का विरोध शुरू।
इधर जैसे ही कांग्रेसियों को भनक लगी कि सृजन अभियान के तहत अरविंद बागड़ी का नाम लगभग तय बताया जा रहा है। लिहाजा उसके बाद से ही अब शहर कांग्रेस से जुड़े दावेदार हो या अन्य कांग्रेसी एकजुट हो गए हैं। उनका मानना है कि फ़ुलछाप को पार्टी की जिम्मेदारी देना पार्टी के साथ अन्याय होगा।

पहले से कई लग चुके दाग।

अरविंद बागड़ी पर नाला जमीन पर कब्जा,सरकारी जमीन पर कॉलोनी काटने, जैसे आरोप लग चुके है जो कि अभी जांच के नाम पर फाइलों में कैद हैं लेकिन सबसे ज्यादा कांग्रेसियों को बागड़ी इसलिए अखर रहे है क्योंकि उनकी भाजपा नेताओं से नजदीकियां किसी को भी गले नहीं उतरती हैं।

इधर अब भोपाल दिल्ली तक शुरू हुई लॉबिंग

अरविंद बागड़ी कैसे भी कर के शहर कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बने इसे लेकर अब भोपाल से लेकर दिल्ली तक उनके पुराने कारनामों की फेहरिस्त भेजी जा रही हैं। ताकि पार्टी के नेता जिनकी आंखों पर पट्टी पड़ी हुई है वह बागड़ी से परिचित हो सके।

तो छोड़ देंगे कई नेता पार्टी

न्यूज WITH तड़का से चर्चा में अभी नाम नहीं छापने की शर्त पर अधिकांश नाराज़ कांग्रेसी बोले कि अगर फ़ुलछाप कांग्रेसी अरविंद बागड़ी को पार्टी शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाती है तो वह पार्टी को अलविदा कह देंगे। जो कि आंकड़ा सैकड़ों में हैं। 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!