Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

शहर में बढ़ती जा रही नशे की खपत,प्रमुख थाना क्षेत्र बने ड्रग पेडलर की पसंद,बड़े सिंडिकेट की कमर कब तोड़ेगी इंदौर पुलिस।

0 910

शहर में मादक पदार्थों की बढ़ती जा रही खपत
खजराना,चंदननगर,संयोगितागंज, विजय नगर,परदेशीपुरा,पलासिया थाना क्षेत्र है नशे के सौदागरों की पहली पसंद।

✍🏻 अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

शहर के परदेशीपुरा,विजय नगर,पलासिया, संयोगितागंज,आजाद नगर,चंदननगर,खजराना,और भंवरकुआ थाना क्षेत्र ऐसे हैं जो नशे के सौदागरों की पहली पसंद हैं। क्योंकि अगर यहां की बसावट की बात की जाए, तो यहां पर स्टूडेंट,युवा वर्ग इन नशों की चपेट में जल्दी से आ जाता हैं। यहीं नहीं इन क्षेत्रों में से विजय नगर थाना क्षेत्र ऐसा है जहां पर पब्स और बार की भरमार है। जहां बेखौफ ड्रग पेडलर नशे को आसानी से खपा सकते हैं।

सबसे ज्यादा बार,पब्स में सप्लाई

शहर के लगभग सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी रखती हैं।लेकिन इन में से विजय नगर थाना क्षेत्र ऐसा हैं। जहां सबसे ज्यादा बार और पब्स होने की वजह से यह थाना क्षेत्र ड्रग पेडलर की पहली पसंद हैं। यह बात किसी से छुपी नहीं है कि विजय नगर थाना क्षेत्र ने जितनी ड्रग्स वर्तमान में खपाई जा रही है उसके मुकाबले अन्य थाना क्षेत्र काफी ज्यादा पिछड़े हुए। जबकि पिछले लंबे समय से विजय नगर थाना क्षेत्र में ड्रग पेडलर और सप्लायर का बड़ा सिंडिकेट सक्रिय है जो पुलिस के हाथ ही नहीं आ रहा हैं।

मुंबई,राजस्थान से जुड़े तार।

न्यूज WITH तड़का को विश्वनीय सूत्र बताते है कि इंदौर शहर में पिछले लंबे समय से देश के आर्थिक राजधानी मुंबई और राजस्थान से तार जुड़े हुए हैं। जो कि लगभग देशभर में नशे का गोरखधंधा संचालित कर रहे है। लेकिन उक्त ड्रग सप्लायर का कोई बड़ा व्यक्ति पुलिस के हाथ आज तक नहीं लगा है। जबकि इंदौर शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस औसतन शहर की खपत के मुकाबले बहुत ही कम मात्रा में ड्रग पेडलर को पकड़ तो रही हैं। लेकिन शहर में खप रही है बड़ी मात्रा की जानकारी इंदौर पुलिस को भी नहीं हैं।

ब्राउन शुगर,md, कोकीन पहली पसंद।

इंदौर सहित देशभर में इस वक्त ब्राउन शुगर, MD, कोकिन,जैसे मादक पदार्थ काफी ज्यादा मात्रा में सप्लाई हो रहे हैं। और यह मादक पदार्थ नशाखोरी करने वालों की पहली पसंद भी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!