Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत...

त्यौहार सर पर,ओवरलोड बसें,दो से तीन गुणा किराया,जिम्मेदार परिवहन विभाग सुस्त।

0 324

त्यौहारों सर पर,लेकिन निजी बस संचालक करते किराए के नाम पर जबरिया वसूली। 

किराया हो जाता दो से तीन गुणा,

अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर 

 अगस्त महीने में राखी सहित अन्य त्यौहारों की शुरुआत हो जाएगी। लेकिन अब हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निजी बस संचालकों की वसूली शुरू हो जाएगी। जो कि तय किराया से दो से तीन गुणा तक होती हैं। इधर निजी बस ऑपरेटर को नियंत्रित करने वाला विभाग हमेशा हाथ पर हाथ धरकर बैठे रहता है। वहीं बदस्तूर निजी बस संचालकों की यह  त्यौहारी वसूली जारी रहने वाली हैं। जिसका निराकरण किसी भी जिम्मेदार विभाग के पास खासतौर महिला यात्रियों से वसूली करने पर कोई जवाब नहीं होता हैं। 

यात्री संख्या बढ़ते ही किराए में भी वृद्धि

शहर के सरवटे,गंगवाल,तीन इमली, बस स्टैंडों के अलावा दर्जनों अवैध ठिए है जहां से शहर में निजी बसें संचालित की जा रही हैं। जहां निजी बस संचालकों की किराया वसूली भी शुरू हो जाती हैं। लेकिन जिम्मेदार परिवहन विभागीय अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं। मानो उस वसूली की खुली छूट परिवहन अमले की सहमति और सरंक्षण के चलते ही ही रही हैं। क्योंकि आम दिनों की अपेक्षा बस किराया दुगुना तक हो जाता हैं। 

ओवरलोड भी बढ़ी समस्या

त्यौहारों को देखते हुए उपनगरीय बसें हो या फिर लंबी दूरी की बसें लगभग सभी बसों में तय संख्या से ज्यादा सवारियां बैठाई,खड़े खड़े ले जाई जाती हैं। जिसे लेकर परिवहन विभाग की कोई भी रोक टोक देखी नहीं जाती हैं। बल्कि अमला देखता भी है तो आंखे मूंद लेता हैं। 

उज्जैन,धार, खंडवा रोड पर जमकर चलती दादागिरी। 

इधर अब इंदौर उज्जैन,इंदौर धार ,इंदौर खंडवा रोड, इंदौर नेमावर,जैसे प्रमुख मार्गों पर निजी बस संचालकों की सवारियों के साथ खुली दादागिरी देखी जाती हैं। उज्जैन रोड हो या धार रोड या अन्य कोई और रूठ इन सभी रूट्स पर चलने वाली बसों के कंडक्टर, ड्राइवर,अन्य बस स्टॉफ सवारियों को कूच कूच कर के जाते हैं। अगर सवारी विरोध करे भी तो इनकी दादागिरी ऐसी होती है कि यह सवारियों को बीच रास्ते में उतार देते हैं। 

कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

त्यौहार को देखते हुए निजी बस संचालकों द्वारा तय दरों से ज्यादा किराया ,ओवर लोड जैसी समस्याओं का हवाला देते हुए कांग्रेसियों जिनमें शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव,सेलू सेन,सेवादल जिलाध्यक्ष राकेश सिलावट,सहित अन्य कांग्रेसियों ने ARTO अर्चना मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!