Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत...

मामला ग्रीन बेल्ट और सरकारी जमीन पर तने एयरटेल टॉवर का,नगर निगम जनकार्य विभाग पर टिकी शंका की सुई।

0 343

मामला गुलमर्ग परिसर सड़क के ग्रीन बेल्ट पर एयरटेल के अवैध टॉवर का,

नगर निगम जनकार्य विभाग के खेल हो रहे उजागर।

 

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बनाए गए गुलमर्ग परिसर की ग्रीन बेल्ट की जमीन पर निजी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के अवैध मोबाइल टॉवर को लेकर अब नगर निगम इंदौर जनकार्य विभाग के खेल की जानकारी सामने आ रही हैं। दरअसल उक्त मामले को जब न्यूज WITH तड़का उठाते आ रहा है तभी से नगर निगम इंदौर के जिम्मेदारों जिनमें खुद महापौर पुष्य मित्र भार्गव,नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा सहित अन्य ने चुप्पी साध ली हैं तो उक्त मामले को लेकर अब शंका की सुई नगर निगम के जनकार्य विभाग पर अटक गई हैं।

 

क्योंकि शहर में इस तरह की अनुमतियां देने की जिम्मेदारी नगर निगम जनकार्य विभाग की होती हैं। और फिलहाल जनकार्य विभाग और PMAY की जिम्मेदारी नगर निगम अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी ही सम्भाल रहे हैं। लिहाजा अब गुलमर्ग परिसर सड़क के ग्रीन बेल्ट पर एयरटेल कंपनी के टॉवर को लेकर सभी की निगाहें जनकार्य विभाग के अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी पर टिक गई हैं।

जनकार्य विभाग के जिम्मेदारों की चुप्पी खड़े कर रही सवाल

नगर निगम जनकार्य विभाग के कर्ता धर्ता अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी सहित विभाग समिति प्रभारी राजेंद्र राठौड़ ने इस मामले में शुरू से ही चुप्पी साध रखी हैं। लेकिन वह नियम विरुद्ध सड़क के बीचों बीच ग्रीन बेल्ट की जमीन पर तान दिए गए एयरटेल कंपनी के टॉवर को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

एयरटेल के जिम्मेदारों के पास जवाब नहीं।

इधर एयरटेल कंपनी के जिम्मेदारों जिनमें एयरटेल की पीआर संभाल रही आर्चर कंपनी के आदर्श सोनी सहित अन्य के पास कोई उचित जवाब नहीं हैं। उनसे न्यूज WITH तड़का द्वारा ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अनुमति को लेकर पूछा गया तो पीआर कंपनी से जुड़े आदर्श सोनी का कहना है कि वह उक्त मामले में कुछ नहीं कह सकते है आपको एयरटेल कंपनी के जिम्मेदारों का ईमेल ID मिल सकता है जिस पर आप खुद ही बात करिए। जबकि उनका कहना था कि उन्होंने इस मामले की जानकारी एयरटेल तक पहुंचाई भी है लेकिन ऊपर से कोई जवाब नहीं आ रहा हैं।

लोधी सबसे बड़े खिलाड़ी

इधर गुलमर्ग परिसर की ग्रीन बेल्ट की जमीन पर एयरटेल कंपनी के मोबाइल टॉवर ताने जाने के बाद इस पूरे मामले में नगर निगम के जनकार्य विभाग की संलिप्तता उजागर हो रही है और इस पूरे खेल के पीछे अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी की भूमिका भी संदेह के घेरे में हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!