सोशल मीडिया पर चल रही अफ़वाह,खजराना ब्रिज बताकर शहर को बदनाम करने की साजिश।
आईडीए ने किया खंडन, यह इंदौर में मुनासिब नहीं।
सोशल मीडिया पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा एक वीडियो जमकर वायरल किया जा रहा है। जिसे इंदौर के खजराना ब्रिज बताया जा रहा हैं। चुकी उक्त खजराना ब्रिज का निर्माण इंदौर विकास प्राधिकरण ने किया है तो न्यूज़ WITH तड़का ने उक्त मामले में इंदौर विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री अनिल जोशी से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि यह मात्र कुछ शरारती तत्वों की कोशिश है जो कि नाकाम है। क्योंकि इंदौर विकास प्राधिकरण ने जिस तरह और डिजाइन से उक्त खजराना ब्रिज का निर्माण किया है लिहाजा ऐसे ब्रिज पर जलजमाव बिल्कुल भी संभव नहीं हैं। जोशी ने बताया कि ब्रिज से लगे बड़े नाले में वर्षाजल को पहुंचाने की पूरी व्यवस्था ida ने की हैं। लिहाजा इस तरह से जलजमाव होना इंदौर के खजराना ब्रिज पर तो संभव नहीं हैं। जबकि उक्त वीडियो में काट छांट करते की है और यह वीडियो इंदौर नहीं बल्कि हैदराबाद का हैं।