Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी।

भगवान से भी बड़े भाजपा विधायक और पुत्र !क्या सच क्या झूठ महाकाल जाने,कांग्रेसियों,भाजपाइयों ने मुंह में जमाया दही।

0 511

भगवान से बड़े भाजपा विधायक और उनके पुत्र,

इंदौरी कांग्रेसियों और भाजपाइयों ने मुंह में जमा लिया दही।  कौन सच्चा कौन झूठा,मंदिर समिति का कहना कुछ और विधायकजी अलाप रहे अपना राग।

उज्जैन में गोलू शुक्ला और रुद्राक्ष का विरोध है जारी। 

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर 

महाकाल मंदिर में गर्भगृह में मंदिर पुजारी और कर्मचारियों से नोंकझोंक करते जबरिया प्रवेश करने के मामले में उज्जैन शहर में तो तुल पकड़ रखा है लेकिन इंदौरी नेता जिनमें कांग्रेसी और खुद भाजपा से जुड़े मंत्री हो या विधायक या अन्य और कोई नेता  सभी ने मुंह में दही जमा लिया हैं। दरअसल भाजपा विधायक  गोलू शुक्ला और उनके बेटे द्वारा महाकाल मंदिर में बिना इजाजत जबरिया गर्भगृह घुस गए थे। जबकि इसकी अनुमति किसी भी नेता,अधिकारी या vip को भी सावन माह में नहीं होती हैं। लेकिन अब इस पूरे मामले में भाजपा विधायक गोलू शुक्ला जिस तरह से अपने बचाव पक्ष में दलील दे रहे हैं। वह किसी को हजम नहीं हो रहा हैं। जबकि महाकाल मंदिर प्रशासक और अन्य जिम्मेदार गोलू शुक्ला की इस बात को सरासर गलत ठहरा रहे है कि उन्हें अनुमति दी गई थी। लिहाजा अब उज्जैन के तराना  से कांग्रेस विधायक महेश परमार ने इस पूरे मामले को तुल दे दिया है कि जब बाहरी के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला विधायक महाकाल मंदिर गर्भगृह में प्रवेश कर सकते हैं। मंदिर प्रशासन उन्हें भी अनुमति दे सकता है। लिहाजा रुद्राक्ष शुक्ला और विधायक द्वारा जबरिया महाकाल मंदिर गर्भगृह प्रवेश अब बड़ा मुद्दा बन गया है। क्योंकि बताया जा रहा है कि अब खुद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव भी इस मामले में कोई बड़ा निर्णय के सकते हैं। 

दिल्ली तक भी पहुंचा मामला। 

इधर बताया जा रहा है मंदिर में जो भी घटित हुआ अब गोलू विरोधी खेमा इस पूरे मामले को दिल्ली तक पहुंचा चुके हैं। साथ ही इसमें देवास चामुंडा माता मंदिर का भी हवाला है ऐसा बताया जा रहा हैं। 

कांग्रेसियों का मौन 

उक्त पूरे मामले में इंदौरी कांग्रेसियों जिनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी,सहित शहर कांग्रेस,जिला कांग्रेस से जुड़े सभी नेताओं ने चुप्पी साध ली हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!