Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत...

इंदौर नगर निगम होगा एक साल में पूरी तरह से डिजीटल,90 लाख दस्तावेज होंगे ऑनलाइन।

0 386

नगर निगम जल्द ही होगा पूरी तरह डिजिटल,90 लाख दस्तावेज डिजिटल।


इंदौर।
नगर निगम की योजना और प्रौद्योगिकी विभाग की नगर निगम मुख्यालय के MIC हॉल में बैठक आयोजित हुई। जिसमें योजना समिति प्रभारी राजेश उदावत सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति में एक प्रेजेंटेशन दिया गया। जिसमें नगर निगम इंदौर के डिजिटलाइजेशन पर विचार विमर्श हुआ। चर्चा में योजना समिति प्रभारी राजेश उदावत ने बताया कि नगर निगम इंदौर अब जल्द ही पूरी तरह से डिजिटल हो रहा हैं जिसकी तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। उदावत के अनुसार कुल 90 लाख दस्तावेज,रिकॉर्ड,डिजिटल किए जा रहे हैं जिसकी सहायता से अब महत्वपूर्ण दस्तावेजों के गुम होने,आग,पानी से नष्ट होने के आसार लगभग पूरी तरह से खत्म हो जायेंगे। योजना समिति प्रभारी राजेश उदावत ने कहा कि डिजिटलीकरण की वजह से आम जनता को काफी ज्यादा सौहलीयत होने वाली है क्योंकि अब लगभग नगर निगम इंदौर से संबंधित सभी कामकाज डिजिटल तरीके से जनता तक 24 घंटे उपलब्ध होने वाले हैं। जनता को संपत्ति कर,जलकर, सहित अन्य टैक्स के भुगतानों के लिए लाइन में नहीं लगना होगा। उन्होंने कहा कि अगले एक साल में पूरे इंदौर का रिकॉर्ड डिजिटल हो जाएगा। उक्त बैठक योजना और प्रौद्योगिकी समिति सदस्य जिनमें


पार्षद शिखा दुबे,पार्षद राजीव जैन,पार्षद विनीता मौर्य,पार्षद मृदुल अग्रवाल,,पार्षद सीमा डाबी,और रूपाली पेंढारकर मौजूद थे। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!