Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court on Fake News: 'व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की जानकारी स्वीकार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी ... Delhi Mayor Election 2026: बीजेपी ने प्रवेश वाही को बनाया मेयर उम्मीदवार, AAP के चुनाव न लड़ने से जी... West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान भयंकर हिंसा, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों क... Supreme Court on I-PAC Raid: 'इससे राष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा हो सकती है', आई-पैक रेड मामले पर S... West Bengal Elections: 'झालमुड़ी मैंने खाई, झटका TMC को लगा', वोटिंग के बीच बंगाल में बोले PM मोदी; ... Bengaluru: आईफोन फैक्ट्री के टॉयलेट में लड़की बनी मां, बच्चे को जन्म देते ही रेता गला; रोंगटे खड़े क... पटना में गजब का फ्रॉड! रसगुल्ला खिलाकर हड़प ली करोड़ों की जमीन, न्याय की गुहार लेकर डिप्टी CM सम्राट... पति के दोस्त संग रचाई शादी, फिर WhatsApp स्टेटस लगाकर किया ऐलान; देखकर पति के उड़े होश, 2 साल पहले ह... शादी में खूनी खेल! नेग में मांगे ₹11000, दूल्हे के पिता ने मना किया तो किन्नरों ने चला दी गोलियां; प... Nashik TCS News: नासिक टीसीएस में महिला कर्मचारी का उत्पीड़न, धर्मांतरण के दबाव और टॉर्चर पर पीड़िता...

विधायक हार्डिया ने हाउसिंग बोर्ड अधिकारीयो को लगाई फटकार,कहा हादसा हुआ तो आप लोग होंगे जिम्मेदार।

0 412

विधायक हार्डिया ने लगाई हाउसिंग बोर्ड अधिकारियों को फटकार।

MLA ने कहा जनहानि हुई तो जिम्मेदार हाउसिंग बोर्ड अधिकारी होंगें।

इंदौर।

शहर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक पांच से विधायक महेंद्र हार्डिया ने मप्र गृह निर्माण मंडल अधिकारियों की जमकर क्लास ली। इस दौरान विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट कह दिया कि अगर नेहरू नगर,MIG क्षेत्र में कोई घटना दुर्घटना होती है। और गलती से कोई आम व्यक्ति इसमें हताहत हो गया तो उनकी खैर नहीं हैं। विधायक महेंद्र हार्डिया पिछले लंबे समय नेहरू नगर, MIG क्षेत्र के जर्जर भवनों को लेकर हाउसिंग बोर्ड अधिकारीयो से पुनर्निर्माण की निर्माण की मांग उठा रहे हैं। कई बार तो उक्त कार्ययोजना तैयार भी हुई थी। लेकिन हाउसिंग बोर्ड अधिकारीयो की सुस्त कार्यशैलियों की वजह से ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है।

बारिश में बना हुआ खतरा कभी भी हो सकती जनहानि।

फिलहाल बारिश का दौर चल रहा हैं। और हाउसिंग बोर्ड द्वारा बसाए गए नेहरू नगर, MIG जैसे क्षेत्रों में के अधिकांश मकानों की स्थितियां काफी दयनीय हो गई हैं। क्योंकि हाउसिंग बोर्ड द्वारा तय इनके जीवनकाल से कही ज्यादा इन्हें समय बीत चुका हैं। लिहाजा बारिश के मौसम में कभी भी कोई बड़ा हादसा होने के आसार बने रहते हैं। लिहाजा हाउसिंग बोर्ड अधिकारीयो जिनमें उपायुक्त प्रबोध पराते,कार्यपालन यंत्री आनंद जैन के सामने विधायक महेंद्र हार्डिया ने इस पूरे मामले के घटित होने के पहले ही अधिकारियों पर पूरा जिम्मा सौंप दिया हैं।

वर्षो से है इंतजार

हाउसिंग बोर्ड द्वारा उक्त कार्ययोजना का पुनर्निर्माण करने में सबसे बड़ी दिक्कत यह आ रही है कि रहवासी हाउसिंग बोर्ड से भवन खाली करने के एवज में भवन किराया मांग रहे हैं। ताकि वह भी कहीं अन्य स्थान पर किराए से रह सके। लेकिन रहवासियों की ऐसी शर्तों के चलते हाउसिंग बोर्ड अधिकारी असहाय हैं। वहीं दूसरी और विधायक महेंद्र हार्डिया ने भी पुर्ननिर्माण की दशा में रहवासियों को वर्तमान स्थिति के 20 प्रतिशत ज्यादा निर्माण देने की मांग की हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!