Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी।

कितना लजवाएगा रुद्राक्ष,मुख्यमंत्री को खुली चुनौती,महाकाल भक्तों की मांग,कठोर कार्यवाही करें मोहन सरकार।

0 816

कितना लगवाएगा रुद्राक्ष,गोलू की जमी जमाई जमीन पर लगातार भूकंप के झटके।
विधायक शुक्ला से क्या फिर जवाब तलब करेगी भाजपा।


उज्जैन।
विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला ने एक बार फिर महाकाल मंदिर के नियम विरुद्ध गर्भगृह में घुसते हुए। तमाम अधिकारियों,खुद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव तक को चुनौती दे डाली हैं। क्योंकि नियमानुसार महाकाल मंदिर गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति किसी को नहीं हैं। लेकिन विधायक पुत्र रुद्राक्ष ने जबरिया प्रवेश करते हुए आम आदमी को ठेंगा दिखा दिया हैं। क्योंकि अब लोगों की सोच बन रही है कि नियम सिर्फ आम आदमी के लिए। बाकी विधायक के बिगड़ैल बेटे को हर तरह की छूट मिल रही हैं।

क्या फिर माफी और मामला होगा शांत।

पिछले तीन माह पूर्व देर रात देवास चामुंडा माता मंदिर में भी विधायक पुत्र रुद्राक्ष अपने गुर्गों के साथ पुजारी से मारपीट करते हुए मंदिर खुलवा दिया था। मामला बढ़ने पर और संगठन के दबाव में विधायक पुत्र ने पुजारी से माफी भी मांग ली थी। लेकिन अब वहीं घटनाक्रम उज्जैन के महाकाल मंदिर में घटा हैं। लिहाजा क्या अब दोबारा विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला द्वारा माफी मांगे जाने पर उसे माफ कर दिया जाएगा।

माफी भर काफी नहीं

इधर महाकाल मंदिर गर्भगृह में जबरिया प्रवेश करने के मामले में महाकाल भक्त काफी ज्यादा नाराज हैं। चामुंडा माता मंदिर देवास की घटना के बाद अब महाकाल मंदिर में नाफरमानी करने वाले तथाकथित सनातनी विधायक के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला पर कठोर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। लोगों का इसे लेकर मानना है कि अब बिना कोई सजा या कार्यवाही के विधायक का बेटा सुधरने वाला हैं।

आदतन हो गया रुद्राक्ष

विधायक गोलू शुक्ला का बेटा आदतन हो गया हैं। या फिर उसे ऐसी हरकते करते हुए मजा आता हैं। लोगों में चर्चा है कि रुद्राक्ष पर ठोस कार्यवाही नहीं होती जब तक विधायक का बेटा सुधरने वाला नहीं हैं। क्योंकि अब वह आदतन हो गया हैं। उसे नियम कायदों की बिल्कुल भी परवाह नहीं हैं।

दिलचस्प बात, फुटेज कैसे हुए गायब

महाकाल मंदिर पुजारी आशीष दुबे से कहासुनी करते हुए महाकाल मंदिर में जबरिया प्रवेश करने वाले विधायक पुत्र रुद्राक्ष के उक्त पूरे घटनाक्रम के फुटेज ही गायब कर दिए गए हैं। दरअसल उक्त 10 मिनिट के इस घटनाक्रम के साक्ष्य बड़े ही शातिर तरीके से गायब कर दिए हैं। लेकिन मंदिर पुजारी आशीष दुबे सहित अन्य सैकड़ों भक्त इस घटनाक्रम की पुष्टि कर रहे हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!