Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत...

उमंग सिंगार का मिशन 2028,दो दिवसीय नव संकल्प अभियान की हुई शुरुआत।

0 345

नए संकल्प के साथ होंगे कांग्रेसी विधायक तैयार,IT,सोशल मीडिया,लीगल मामलों और कार्यकर्ता जनता से संवाद के महारथी बताएंगे गुर।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार का मिशन 2028 चुनाव।

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

मांडू।
सावन सोमवार के अवसर पर जहां देशभर के शिवालयों में महादेव की गूंज है तो वहीं धार जिले के मांडू पर्यटन स्थल पर तमाम कांग्रेसी नेता, विधायक जमे हुए हैं। दरअसल मप्र नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने अब नव संकल्प के साथ 2028 के चुनाव का बिगुल मांडू से बजा दिया हैं। उमंग सिंगार ने यह तो जाहिर कर दिया है कि अब भाजपा का छलावा नहीं चलेगा। बल्कि जनता हित की बात के साथ कांग्रेस अब भाजपा से डट कर मुकाबला भी करेगी। लिहाजा नव संकल्प शिविर के चलते मध्यप्रदेश के तमाम कांग्रेसी मांडू पहुंचे हैं। यहां दो दिवसीय नव संकल्प अभियान के तहत अब कांग्रेसी विधायक वरिष्ठ अभिभाषक और वरिष्ठ नेता विवेक तंखा,सुप्रिया श्रीनेत,पवन खेड़ा,जैसे महारथी कांग्रेस अमले को सत्तारूढ़ भाजपा से दो दो हाथ करने की कार्ययोजना बना रहे हैं।

जनता से ज्वलंत संपर्क अहम बात।

इधर मांडू पहुंचे कांग्रेसी विधायक और नेताओं से वरिष्ठ नेता जनता से सीधे संपर्क साधने पर जोर दे रहे हैं। यहीं नहीं उनका मानना है कि जिस तरह से 2023 में जनता कांग्रेस को अपना भरपूर समर्थन दिया था। अब जनता तक ही भाजपा की विफलताओं,घोटालों,जनता के साथ अत्याचार,आदिवासी जमीन हड़पने,महिला अत्याचारों पर विशेष तौर पर बात की जाएगी।

उमंग का सीधा लक्ष्य 2028 का चुनाव।

पूरे आयोजन को लेकर अब प्रदेशभर में यह जाहिर तो हो गया है कि मप्र नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार किसी भी स्थिति में अब रुकने वाले नहीं हैं। बल्कि अब मांडू के इस आयोजन से वह कांग्रेसियों में नए जोश का संचार कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि वह अकेले है बल्कि लगभग पूरी कांग्रेस अब सिंगार के साथ खड़ी हो गई हैं।

पार्टी नेताओं का मूलमंत्र गुटबाजी छोड़,पार्टी को रखे याद।

नव संकल्प अभियान के तहत अब कांग्रेसियों को वरिष्ठ नेता यही बार बार दोहरा रहे है कि गुटबाजी की बजाय अब पार्टी को याद रखा जाए। क्योंकि पार्टी है तो वह हैं। नहीं तो किसी की कोई बखद नहीं हैं।

आयोजन हुआ शुरू लगभग सभी नेता शामिल।

उक्त आयोजन की शुरुआत jmd होटल मांडू में तय समय पर हो गई हैं। इसके पूर्व सभी कांग्रेसी नेता रविवार को ही मांडू पहुंच गए थे। चर्चा में मप्र नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने बताया कि आयोजन में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी, विवेक तंखा,पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा,अजय सिंह,नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि एडवोकेट अजय सिंह ठाकुर तमाम कांग्रेसी नेता, इंदौरी नेता जिनमें राजेश चौकसे,अमित चौरसिया,और विधायकों सहित प्रदेशभर के कांग्रेसी यहां मौजूद हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!