Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

चलती ट्रेन में चोर ने दिखाया अपना काम,इंदौरी भाजपा नेता के लग गया हाथ।

0 473

चलती ट्रेन में भाजपा नेता की माताजी की अस्थियां ले उड़ा चोर, इंदौरी भाजपा नेता देवेंद्र ईनाणी की तत्परता से पकड़ा गया चोर। 

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर 

इंदौर के भाजपा नेता देवेंद्र ईनाणी इंदौर से हरिद्वार के लिए ट्रेन से  अपनी माताजी की अस्थियां विर्सजित करने परिवार सहित निकले थे। लेकिन इस बीच देर रात उनका सामना ट्रेन में चोरी की वारदात अंजाम देने वाले चोर से हो गया। दरअसल सुबह के चार बज रहे थे। देवेंद्र ईनाणी सहित उनका परिवार और अन्य यात्री नींद के आगोश में थे। लेकिन इस बीच सुबह सुबह चार बजे उन्हें ट्रेन में हलचल दिखी।

 

देखते ही देखते एक चोर उनकी माताजी की अस्थियों वाले झोले को लेकर रफूचक्कर हो रहा हैं लिहाजा स्थिति को भांपते हुए भाजपा नेता देवेंद्र ईनाणी चोर से दो दो हाथ करने लग गए। इस दौरान अन्य यात्री भी जाग गए। और फिर क्या था अन्य यात्रियों और भाजपा नेता ने इस चोर की अच्छी खबर ले डाली। इधर पकड़े चोर से पूछताछ करने और उसकी तलाशी लेने पर चोर के जेब से दो मोबाइल,एक कीपैड मोबाइल,महिलाओं के लेडीज दो पर्स, भी उससे बरामद किए। पकड़ाया चोर ग्वालियर का निवासी है और उसे भाजपा नेता ने बाद में जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!