Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

शहर कांग्रेस,जुलाई में ही हो जाएगी नए अध्यक्ष की ताजपोशी,अमन हैं सबसे आगे!

0 793

शहर कांग्रेस अध्यक्ष। इसी महीने हो सकता तय। अमन, चिंटू ,दीपू में जारी जंग। वन टू वन करेंगे खुद राहुल गांधी,फिर हो जाएगा तय कौन होगा शहर अध्यक्ष।

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार 

इंदौर।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर चल रहीं कश्मकश अब आखरी चरण में हैं। बताया जा रहा है कि अब आखरी जुलाई में ही शहर अध्यक्ष की कुर्सी पर ताजपोशी हो जाएगी। उक्त रेस में अमन बजाज,चिंटू चौकसे,और दीपू यादव सबसे आगे हैं। लिहाजा अब सृजन अभियान के तहत इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष हेतु। खुद राहुल गांधी इन दावेदारों से वन टू वन कर सकते हैं। उसके बाद इंदौर शहर अध्यक्ष का रहस्य भी खत्म हो जाएगा।

अमन के चांस ज़्यादा 

शहर अध्यक्ष को चल रहे सृजन के तहत अमन बजाज का नाम सबसे आगे हो गया हैं। दरअसल खुद नगर में इस बार युवा नेतृत्व की मांग उठाई हैं उसी तहत अब पुराने चेहरों को छोड़ युवा नेतृत्व पर ही दिल्ली तक से जोर दिया जा रहा हैं। पार्टी के इन समीकरण में तीनों ही दावेदार सटीक बैठते हैं। खैर,अमन के चांस ज्यादा हैं। इस बात ने अब कांग्रेस के गलियारों में ही जोर पकड़ रखा हैं।

चिंटू का जारी विरोध

इसके अलावा राजू भदौरिया को शहर दावेदार में आगे करने वाले नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे खुद शहर कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में जुड़ गए हैं। लेकिन चिंटू का विरोध भी चरम पर है। एक तो एक पद जिम्मेदारी और दूसरा सबसे प्रमुख उनका व्यवहार। बताया जाता है कि खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी तक चिंटू को शहर कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनाने की दलील ऊपर तक दे चुके हैं। 

दीपू में भी है दम

इसके अलावा पूर्व पार्षद दीपू यादव भी शहर कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पूरी दमदारी दिखा रहे हैं। उनके लिए अरुण यादव खेमा जोर लगा रहा हैं। वहीं दूसरी और दीपू के लिए कई कांग्रेसी ऐसे है जो उनके लिए आगे आते हुए दीपू के नाम पर सहमत भी हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!