Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पहला नगर आगमन,कैलाशजी की अगुवाई में होगा शानदार स्वागत,शक्ति प्रदर्शन में जुटे भाजपाई।

0 218

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पहला नगर आगमन

भाजपाई कर रहे शक्ति प्रदर्शन की तैयारी,कैलाशजी की अगुवाई में होगा शानदार स्वागत।

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार

इंदौर।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 7 जुलाई को पहली बार इंदौर आने वाले हैं। वह इंदौर आते ही सबसे पहले खजराना गणेश से आशीर्वाद लेते हुए इंदौर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पहले नगर आगमन को लेकर इंदौरी भाजपाई अपने अपने स्तर पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारियों में जुट गए हैं। दरअसल इनमें सबसे आगे एक नंबर विधानसभा क्षेत्र रहने वाला हैं। खुद नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय प्रदेश अध्यक्ष के आगमन और कार्यक्रम की कमान संभाल रहे हैं। 7 जुलाई को होने वाले उक्त आयोजन को लेकर भाजपा नेता से लेकर कार्यकर्ता उत्साहित भी हैं। और अपने नंबर बढ़ाने में लगा हुआ हैं।

खेमों में बंटी भाजपा

इधर इंदौरी भाजपा अलग अलग खेमों में तब्दील होती नजर आ रही हैं। क्योंकि इनमें चार नंबर खेमे में अब पूर्व नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, सावन सोनकर ,विधायक मालिनी गौड़ सहित उनसे जुड़ा खेमा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के स्वागत के लिए होर्डिंग लगाने में पीछे नहीं हट रहे हैं। जबकि तीन नंबर में अभी उक्त आयोजन को लेकर कोई खास सुगबुगाहट नहीं हैं। यही नहीं ऐसे ही हालात पांच में भी देखे जा रहे हैं। लेकिन एक नंबर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को लेकर दिन रात तैयारियां की जा रही हैं। और खुद नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उक्त आयोजन की कमान संभाले हुए हैं जबकि सांवेर,महू और देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता उक्त आयोजन को लेकर दूर से ही यह सब नजारे देख रहे हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!