Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

मप्र में निगम मंडल,बोर्ड आयोगों में नियुक्तियों का खुला रास्ता,इंदौर को जागी आस, आईडीए को मिल सकता राजनीतिक अध्यक्ष

0 329

मध्यप्रदेश में निगम मंडलों की नियुक्तियां होगी शुरू,
इंदौर को जागी आस,

आईडीए अध्यक्ष के लिए पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, जीतू जिराती,
सहित अलग अलग विधानसभाओं क्षेत्रों के लाइन में दावेदार।

 

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार

इंदौर।
लोकसभा चुनाव के चलते निगम मंडलों,बोर्ड,और आयोगों की नियुक्तियों को रद्द कर दिया गया था। लेकिन अब इन नियुक्तियों की बहाली होने के साथ ही नई नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया हैं।

दरअसल भाजपा संगठन चुनाव के बाद अब इन राजनीतिक नियुक्तियों की बयार शुरू होने जा रही हैं। जिसके लिए प्रदेशभर के नेता अब लॉबिंग करने लग गए हैं। ताकि पार्षद,विधायक,सहित अन्य अवसरों को चुके भाजपाइयों को इस बयार में मौका मिल सके।

शहर को काफी ज्यादा आस

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा निगम मंडलों,बोर्ड और आयोगों में नियुक्ति को लेकर किए गए इशारे के बाद इंदौर को इससे काफी ज्यादा उम्मीदें जाग गई हैं। दरअसल इंदौर विकास प्राधिकरण में राजनीतिक अध्यक्ष,उनकी टीम जिनमें उपाध्यक्ष,बोर्ड सदस्य की नियुक्तियां की जाना हैं। जिसके लिए सबसे आगे पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता हैं। इसके अलावा पूर्व विधायक जीतू जिराती,मुकेश राजावत,पूर्व पार्षद दिलीप शर्मा, पूर्व पार्षद अजय सिंह नरूका,पूर्व पार्षद चंदू शिंदे, जैसे नाम प्रमुख हैं। जिन्हें आईडीए बोर्ड में स्थान मिलने की उम्मीदें हैं। हालांकि इनके अलावा भी दर्जनों नाम है जो आस लगाए बैठे तो हैं। मगर भाजपा में होता क्या है,यह अंत समय में ही स्पष्ट हो पाता हैं। क्योंकि इसके पूर्व भी देवास जिले के जयपाल सिंह चावड़ा को आईडीए अध्यक्ष बना दिया गया था। जबकि अन्य पदों को खाली रखा गया था। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!