Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

पार्टी गई तेल लेने,विधानसभावार बंटे कांग्रेसी,मुद्दा एक प्रदर्शन अनेक।

0 202

विधानसभावार बंटी कांग्रेस,
दो नंबर के बाद अब चार नंबरियों को आई निगम टैक्स वृद्धि की याद।

इंदौर।
शहर कांग्रेस पहले से ही अलग अलग गुटों में बंटी हुई थी। लेकिन अब कांग्रेस में एक नया अध्याय जुड़ गया हैं। दरअसल इंदौरी कांग्रेसी विधानसभावार बंट गए हैं। क्योंकि पिछले दिनों नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटु चौकसे द्वारा नगर निगम द्वारा की गई टैक्स वृद्धि का विरोध किया गया था। जिसकी अब चार नंबरियों जिनमें खास तौर से शहर अध्यक्ष सुरजीत चढ्ढा को याद आ गई हैं। क्योंकि खास बात यह है कि टैक्स वृद्धि को लेकर सिर्फ चार नंबर विधानसभा क्षेत्र की बैठक रखी गई हैं। लेकिन अन्य विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेसियों को उक्त बैठक में आमंत्रण तक नहीं हैं। लिहाजा,अब यह कहना ग़लत नहीं होगा कि इंदौरी कांग्रेसी विधानसभावार बंट चुके हैं। जिन्हें पूरे शहर की अपेक्षा सिर्फ चार से ही लेना देना है, तो दो नंबर वालों को अपनी। संगठन पार्टी गई तेल लेने।

चार नंबर की बैठक,आमंत्रण भी सिर्फ चार नंबर वालों को।

उक्त बैठक माली समाज धर्मशाला बियाबानी में रखी गई हैं। जिसे लेकर प्रसारित मैसेज में सिर्फ चार नंबर विधानसभा से जुड़े कार्यकर्ताओं को बुलावा भेजा गया हैं उक्त बैठक की अगुवानी इंदौर प्रभारी और पूर्व विधायक रवि जोशी करने वाले हैं।

मुद्दा एक ही अलग अलग बंटे कांग्रेसी।

दरअसल नगर निगम द्वारा टैक्स वृद्धि अलग अलग विधानसभावार नहीं की हैं। बल्कि पूरे शहरभर में की गई हैं। लेकिन इसका विरोध करने वाले कांग्रेसी अपनी अपनी विधानसभा क्षेत्रों के मुताबिक कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!