Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Palwal News: पलवल में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप; भड़के नेताओं ने... Haryana Civic Polls 2026: इनेलो ने घोषित किए मेयर पद के उम्मीदवार, सोनीपत और पंचकूला के लिए इन चेहरो... Sonipat Politics: सोनीपत में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर उम्मीदवार कमल दीवान ने चुनाव लड़ने से किया ... Haryana High Court: हरियाणा के IAS अफसर पर हाई कोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना, वेतन से कटेगी राशि Private School Fee Hike: निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक; फीस, ड्रेस और किताबों में पारदर्शिता अनिवार्... JBVNL Alert: गर्मी से सूख रही पावर सब-स्टेशन की अर्थिंग, ट्रांसफार्मर बचाने के लिए बिजलीकर्मियों की ... अपराधियों में हड़कंप! पुलिस ने एक ही दिन में दबोचे 57 फरार आरोपी, वारंटियों के खिलाफ चलाया स्पेशल अभ... Banana Farming Success Story: केले की खेती ने बदली किसान की तकदीर, आर्थिक तंगी दूर कर दिलाई समृद्धि ... Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी का सितम, 43 डिग्री के साथ चाईबासा सबसे गर्म; कल से बारिश ... Inter-caste Marriage Murder: अंतरजातीय विवाह पर दूल्हे के पिता की हत्या, बिहार से मुख्य शूटर गिरफ्ता...

महापौर,निगम कमिश्नर,वार्ड 50 में भी करवाएं स्वच्छता सर्वे, पार्षद, जेडो की लापरवाही से पॉश कॉलोनी बनी नाला।

0 543

शहर की स्कीम 140 स्थित पॉश कॉलोनी को नगर निगम ने बना डाला नाला,मच्छर, गंदगी और बदबू से रहवासी परेशान।

कांग्रेस ने कहा तीन दिनों में हो समस्या का समाधान नहीं तो पार्षद जोनल अधिकारी को इसी नाले में देंगे जलसमाधि।

इंदौर।
शहर के वार्ड क्रमांक 50 की ब्रजेश्वरी एक्सटेंशन कॉलोनी के रहवासी सालों से नाले की कमी महसूस नहीं कर रहे हैं। यहीं नहीं शहर की इतनी महंगी कॉलोनी में बदबू, गंदगी है सो अलग। फिलहाल यहां के लगभग आधे रहवासी अस्पताल में है। क्योंकि इस वक्त हल्की बारिश के बीच मच्छरों की तादाद काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। लेकिन नगर निगम जोनल कार्यालय 19 के अधिकारी स्थानीय वार्ड 50 के पार्षद राजीव जैन सभी दिव्यांग हो गए हैं। क्योंकि इतनी बड़ी समस्या के बावजूद भी यह जिम्मेदार इतनी बड़ी परेशानी का समाधान करने से कतरा रहे हैं।

पार्षद का एक ही जवाब

स्थानीय वार्ड 50 के पार्षद राजीव जैन को ब्रजेश्वरी एक्सटेंशन के रहवासियों ने एक, दो, दस, नहीं बल्कि सौ बार शिकायतें कर दी हैं। लेकिन वार्ड के यह प्रथम नागरिक यानी पार्षद को अपनी जनता जनार्दन की कोई चिंता फिकर नहीं हैं।

महीनों से नहीं हुई बेकलाइन की सफाई।

रहवासियों का कहना है कि महीनों से कॉलोनी की बेक लाइन की साफ सफाई नहीं हुई हैं। जो कि अब एक बड़े गन्दे नाले में तब्दील हो गई हैं। इसकी वजह से बदबू,गंदगी,मच्छर और बीमारियों में यहां गढ़ बना लिया हैं।

 

एक प्लाट जिसे निगम ने किया बंद
दरअसल उक्त नाले को लेकर एक प्लाट आड़े आ रहा हैं। जिससे यह गुजरता है। पानी बह कर निकल सकता हैं। लेकिन खुद नगर निगम ने ही उक्त नाले के बहाव को रोकते हुए पानी रोक दिया हैं। जो कि इतनी अब बीमारियों को जन्म दे रहा हैं।

हम देंगे जल समाधि

चर्चा में कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल ने कहा कि उन्होंने भी अपने स्तर पर निगम जोनल कार्यालय 19 और स्थानीय पार्षद राजीव जैन को इस मामले की शिकायत की हैं। लेकिन उनका एक ही जवाब होता है देखता हूं।दिखवाता हूं। लिहाजा अब उन्हें कांग्रेस ने चेता दिया कि अगर अगले तीन दिनों में उक्त समस्या का समाधान नहीं होता है तो फिर जोनल अधिकारी और पार्षद के पुतले को इसी नाले में जलसमाधि दी जाएगी। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!