Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Raja Raghuvanshi Murder Case: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जेल से ब... Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के बाद अब राज कुशवाहा की बेल पर शिलांग कोर्ट में सुनवाई, मृतक के ... उज्जैन से काशी तक: सीएम मोहन यादव की भेंट 'वैदिक घड़ी' का पीएम मोदी ने किया अवलोकन, पंचांग और मुहूर्... Rajsamand News: चोरों ने कांग्रेस कार्यालय को बनाया निशाना, AC, पंखे और गीजर उखाड़ ले गए बदमाश; पुलि... Ganga Expressway Alert: सीएनजी गाड़ी है तो सावधान! 594 किमी के सफर पर नहीं मिलेगा एक भी गैस पंप, पेट... Bengal Election Phase 2: फाल्टा में खूनी खेल! वोट देने पर मां-बेटे को 'मर्डर' की धमकी, हिंसा के बीच ... IPL 2026: ऋषभ पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने श्रेयस अय्यर के लिए लुटाया प्यार! पोस्ट में की ऐसी ... भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचेगा तहलका! खेसारी लाल यादव के नए गाने 'ससुरवा में का करबू?' का पोस्टर रि... Israel-Lebanon War: लेबनान में इजराइल का 'महाविस्फोट', 450 टन बारूद से उड़ाई हिजबुल्लाह की 2 KM लंबी... Ganga Expressway Inauguration: पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज का स...

न्यूज़ WITH तड़का,खबर का असर,अमिताभ से परेशान पूर्व विधायक ने सौंपा केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन

0 770

न्यूज WITH तड़का खबर का असर
अमिताभ से परेशान पूर्व विधायक गुप्ता ने जनहित का उठाया मुद्दा,केंद्रीय मंत्री सिंधिया को सौंपा ज्ञापन।

इंदौर।न्यूज WITH तड़का ने पिछले दिनों पूर्व डिजिटल कॉलर ट्यून का मुद्दा उठाया था। दरअसल न्यूज WITH तड़का ने उठाए गए मुद्दे में आमजन को हो रही असुविधाओं को लेकर डिजिटल फ्रॉड की कॉलर ट्यून का विषय प्रकाश में लाया था। क्योंकि आपातकालीन स्थिति में यह अमिताभ बच्चन वाली कॉलर ट्यून एक आम व्यक्ति के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं। लिहाज़ा उक्त मुद्दे को संज्ञान में लेते हुए इंदौर एक से पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ज्ञापन सौंपा है। और उक्त विषय में उचित निर्णय लेने की भी अपील की है।

गुप्ता ने यह कहा सिंधिया से
दरअसल पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को कहा कि भारत सरकार द्वारा सायबर धोखाधड़ी के विरुद्ध जागरूकता लाने के लिए जो मोबाइल पर अमिताभ बच्चन की आवाज में कॉलर ट्यून शुरू की है। उसकी वजह से मोबाइल कॉल लगाने में बार बार व्यवधान पैदा होता हैं। जिससे कॉल डायलिंग में देरी होती हैं। इसके अलावा कॉल ड्रॉप,कनेक्विटी की समस्याएं भी आ रही हैं। और सबसे अहम आपातकालीन स्थिति में यह कॉलर ट्यून मुसीबत साबित हो सकती हैं। लिहाज़ा पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से आग्रह किया कि इस ट्यून को मोबाइल फोन की बजाय वैकल्पिक माध्यमों जैसे टीवी,रेडियो,ओटीटी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!