Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

जहां करता था रंगदारी,पुलिस ने वहीं लू उतारी,कान पकड़कर लोगों से मांगी माफी

0 118

जहां करता था रंगदारी,पुलिस वहीं लू उतारी,कान पकड़कर लोगों से मांगी माफी।

 

प्रदीप ठाकुर।

खंडवा में गुंडा टैक्स मांगने और मारपीट करने वाले बदमाश के खिलाफ मोघट पुलिस ने कार्रवाई की है। मोघट पुलिस ने बाप-बेटे पर केस दर्ज किया। पिता तो पुलिस के हाथ नहीं आया लेकिन जब बेटा पुलिस के हाथ आया तब बेटे के खिलाफ पूरे शहर भर में उसका जुलूस निकाला गया। आप जिस युवक को देख रहे हैं उसका नाम अमन है। अमन और उसके पिता नासिर दोनों मिलकर बापू नगर में गुंडागर्दी करते हुए लोगों से जीने का टैक्स लिया करते थे। इतना ही नहीं सरकारी बोरिंग पर कब्जा कर लिया था और यहां पानी लेने आने वाले लोगों से ₹200 की हफ्ता वसूली भी की जाती थी। मोहल्ले में अगर कोई मेहमान आता था तो मेहमान के दस्तावेज जांच के नाम पर उसके साथ मारपीट कर उससे भी पैसे की मांग की जाती थी। ऐसी ही मारपीट जब युवक शाहबाज के साथ की गई तब युवक ने मोघट थाने में इसकी शिकायत की। शिकायत का पिटारा जब काफी भर गया तब खंडवा एसपी मनोज कुमार राय के निर्देश पर गुरुवार शाम को मोहल्ले में दहशत फैलाने वाले गुंडे का उसी के मोहल्ले से जुलूस पूरे शहर में निकाला गया। ताकि लोगों के अंदर से उस गुंडे का खौफ खत्म हो। गुंडे का जब जुलूस निकाला जा रहा था तो उसके जुलूस को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। फिलहाल आरोपी बेटे अमन को जेल भेज दिया गया है और पिता नासिर की तलाश जारी है। अमन पर छह अपराध दर्ज है वही पिता नासिर पर 28 अपराध दर्ज है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!