Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, IDA भू अर्जन विभाग, बाबू की जमकर मनमानी,ईश्वर सिंह परमार और बेटे की जुगलबंदी से आमजनता परेशा... INDORE शहर बनाएगा एक और रिकॉर्ड,सेग्रीगेशन WITH सेल्फी की महापौर- निगम कमिश्नर ने की शुरुआत। INDORE,IDA में लोकसूचना बना मज़ाक, व्यापक जनहित की बात, सैलेरी-संपत्ति का ब्यौरा देने में बहानेबाजी... INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ...

अनवर कादरी मामला,भाजपा को आइना दिखाने वाली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष खुद चुप,सवालों से फिर रहे बचते बचते।

0 446

अनवर कादरी मामला, खुद कठघरे में कांग्रेस,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बच रहे सवालों से।

 

इंदौर। कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का मामले में कांग्रेस फिलहाल खुद कठघरे में खड़ी हो गई हैं। एक तरफ भाजपा को कर्नल सोफिया कुरैशी के मामले में रीति नीति बताने वाले कांग्रेसियों ने खुद मौन धारण कर लिया हैं। जिनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रमुख रूप से शामिल हैं। दरअसल न्यूज with तड़का ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को दर्जनभर फ़ोन लगाएं। लेकिन उन्होंने अनवर कादरी वाले मामले में ख़ुद को दूर रखना ही उचित समझा। फिलहाल जरूर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटु चौकसे जरूर कादरी पर दर्ज प्रकरण को भाजपा की साजिश करार देते हुए कादरी का साथ दे रहे है। लेकिन बाणगंगा पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों ही युवकों ने जो सार्वजनिक रूप से अनवर कादरी द्वारा लव जिहाद फंडिग करने की बात स्वीकारी है। उसे लेकर कोई भी कांग्रेसी के पास इसका जवाब सिर्फ इतना है कि यह भाजपा की साजिश हैं। उसके अलावा खुद कादरी भी छुपते छिपाते फिर रहे हैं। 

यह है मामला

दरअसल बाणगंगा पुलिस के हाथ दो मुस्लिम युवक लगे है जो लव जिहाद की राह पर थे। इन दोनों ही युवकों ने अनवर कादरी द्वारा हिंदू युवतियों को फंसाने के एवज में उन्हें नकदी देने की भी बात स्वीकारी हैं। लिहाजा अब ऐसे हालातों में भी कांग्रेस के बड़े नेताओं ने चुप्पी साध ली हैं। 

बड़े नेता हो गए चुप, कोई सवाल का जवाब देने को तैयार नहीं।

दरअसल अनवर कादरी पर भी बाणगंगा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया हैं। लेकिन उक्त मामले के प्रकाश में आने के बाद से ही कांग्रेस के बड़े नेताओं जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित अन्य नेता इस मामले में कुछ भी कहने से बचते फिर रहे हैं। मीडिया से इन ऐसे नेताओं ने दूरियां बना ली।

इधर भाजपा हुई मुखर

इधर अनवर कादरी मामले में भाजपा मुखर हो गई है। खुद नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने अस्पताल से बयान जारी करते हुए जीतू पटवारी पर निशाना साधा है। तो साथ ही महापौर परिषद सदस्य मनीष शर्मा मामा ने अनवर कादरी को नगर निगम में घुसने नहीं देने के दावे किए हैं। लेकिन कांग्रेसी है कि सिर्फ चुपचाप। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!