कांग्रेस का अजूबों गरीब शिविर,
जनता ने एमपीईबी के खिलाफ जमकर निकाली भड़ास,इस बीच जनता का कांग्रेसियों से सवाल कैसे समाधान करेंगे श्रीमान?

इंदौर।
कांग्रेस ने MR 10 चौराहे पर अजूबों गरीब शिविर का आयोजन किया। जिसमें आम जनता से लेकर खुद कांग्रेसियों से जुड़े लोगों ने एमपीईबी के खिलाफ अपनी जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान आम जनता ने भारी भरकम बिजली बिल से लेकर अघोषित कटौती की समस्या मुख्य रूप से उठाई। लेकिन वहीं दूसरी तरफ हास्यास्पद बात यह थी कि कई आते जाते लोग कांग्रेसियों से पूछते नजर आए कि आप उनकी समस्या का समाधान करेंगे कैसे! लिहाज़ा जनता के उक्त सवाल का शिविर आयोजित करने वाले नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ,पार्षद राजू भदौरिया के तक के पास कोई जवाब नहीं था। इसी दौरान एमपीईबी वालों ने भी कांग्रेसियों के मजे ले लिए क्योंकि जहां कांग्रेसी MPEB की शिकायत दर्ज करवा रहे थे। वहां की विद्युत कंपनी ने बिजली ही गुल कर दी। लिहाज़ा भारी गर्मी और उमस से परेशान जनता और कांग्रेसी हाथ पंखा चलाते तक दिखे।
कांग्रेसी करेंगे घेराव
चर्चा में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने जनता को दिलासा देते हुए कहा कि 19 जून को कांग्रेस विजय नगर विद्युत कार्यालय का घेराव करेंगे। लिहाज़ा जनता भी कांग्रेसियों के शिविर लगाने का मूल मकसद जान गई और धीरे धीरे उन्होंने यहां से कल्टी देना शुरू कर दी।
चौकसे पर भीड़ मैनेज करने के लग चुके आरोप
दरअसल कांग्रेस के उक्त शिविर को लेकर एक बात फिर चिंटू चौकसे की कठघरे में आ गए हैं, क्योंकि जो शिकायतें शिविर में पहुंची वह किसी से छुपी नहीं है। अघोषित कटौती भी जारी हैं और बिजली बिल भी कुछ कम नहीं आ रहे है। लेकिन एक बार फिर चिंटू चौकसे पर भीड़ जमा करने का यह हथकंडा आजमाने के आरोप चिंटू पर लग रहे हैं।
आखिर सरकार नहीं तो शिविर किस काम का
कांग्रेस ने जिस तरह से शिविर आयोजित किया। उसे लेकर यह बात तो बार बार पूछी गई कि आखिर सरकार नहीं। न आपकी चलती तो समाधान देगा कौन ?