Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court on Fake News: 'व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की जानकारी स्वीकार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी ... Delhi Mayor Election 2026: बीजेपी ने प्रवेश वाही को बनाया मेयर उम्मीदवार, AAP के चुनाव न लड़ने से जी... West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान भयंकर हिंसा, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों क... Supreme Court on I-PAC Raid: 'इससे राष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा हो सकती है', आई-पैक रेड मामले पर S... West Bengal Elections: 'झालमुड़ी मैंने खाई, झटका TMC को लगा', वोटिंग के बीच बंगाल में बोले PM मोदी; ... Bengaluru: आईफोन फैक्ट्री के टॉयलेट में लड़की बनी मां, बच्चे को जन्म देते ही रेता गला; रोंगटे खड़े क... पटना में गजब का फ्रॉड! रसगुल्ला खिलाकर हड़प ली करोड़ों की जमीन, न्याय की गुहार लेकर डिप्टी CM सम्राट... पति के दोस्त संग रचाई शादी, फिर WhatsApp स्टेटस लगाकर किया ऐलान; देखकर पति के उड़े होश, 2 साल पहले ह... शादी में खूनी खेल! नेग में मांगे ₹11000, दूल्हे के पिता ने मना किया तो किन्नरों ने चला दी गोलियां; प... Nashik TCS News: नासिक टीसीएस में महिला कर्मचारी का उत्पीड़न, धर्मांतरण के दबाव और टॉर्चर पर पीड़िता...

राजा को प्यार के बदले मिला सोनम से धोखा और मौत,शिलांग हत्याकांड की इंदौर में ही रची गई थी साजिश

0 699

राजा के साथ ऐसा क्यों हुआ इंदौरी स्तब्ध,इंदौर में ही रची गई थी, हत्या की साजिश,योजनाबद्ध तरीके से सोनम ले गई थी राजा को शिलांग।

इंदौर।
आखिरकार हनीमून जोड़े क के साथ हुए घटनाक्रम का राज खुल ही गया। और फरियादी राजा रघुवंशी निकला तो उसकी ही पत्नी सोनम रघुवंशी ने उसे मौत के घाट उतारने की सोची समझी साजिश को अंजाम दिया। वह भी अपने से पांच साल छोटे राज कुशवाह के प्यार के चक्कर में। लिहाजा पुलिस उक्त पूरे मामले में पहले दो और अब तीन राज्यों की पुलिस को 17 दिन छकाने के बाद सोनम रघुवंशी पुलिस के हत्थे चढ़ ही गई। सोनम ने खुद हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सरेंडर किया। या फिर उसके भाई के मोबाइल पर आए गाजीपुर से सोनम के फोन की लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस ने उसे धरदबोचा। यह अभी भी रहस्य की बात है। इधर सोनम के परिजनों की भूमिका भी संदेह के घेरे से घिरी हुई है। जिस तरह से राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने बताया कि पूरे मामले में सोनम के परिजनों को शादी की काफी ज्यादा जल्दी थी। उन्हें सोनम के परिजनों ने सोचने का भी वक्त नहीं दिया और शादी समारोह तक की तैयारिया एकाएक पूरी कर दी गई। लिहाजा सोनम के प्रेमी राज कुशवाह की भनक सोनम के परिजनों को पहले से ही थी और उसके परिजन भी उससे छुटकारा चाहते थे। इसीलिए सोनम को उसकी मर्जी के बिना राजा के मत्थे मढ दिया गया। इधर सोनम भी राजा से शादी के बावजूद राज के ख्यालों में ही खोई हुई थी। शायद इसीलिए उसने अपने पत्नी धर्म को तार तार करते हुए राज और उसके साथियों के साथ मिलकर राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतार दिया गया। पहले ही दिन से जिस दिन से राजा की लाश मिली थी। उसी समय से मेघालय पुलिस की सुई जब्त हथियार और राजा सोनम के साथ साथ घूम रहे गैर स्थानीय नागरिकों पर टिक गई थी। जो कि बाद में यूपी और इंदौर के ही निकले। इसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि राजा की हत्या की साजिश सोनम और राज ने इंदौर में ही रची थीं। इसी के चलते खुद सोनम ने राजा को शिलांग ले जाने की योजना बनाई और घूम घूम कर ऐसे स्थान को चुना। जहां हत्याकांड को बेखौफ अंजाम दिया जा सके। और हुआ भी ऐसा ही कि किसी को गुमान नहीं था कि जिस बेवफा सोनम रघुवंशी के लिए पूरा देश सकुशलता की दुआएं कर रहे है। दरअसल वहीं हत्यारिन निकलेगी।

मेघालय पुलिस की मिला सुराग

मेघालय पुलिस को जो हत्या में प्रयुक्त हथियार मिला था वह स्थानीय लोगों का नहीं होते हुए। ऑनलाइन खरीदा गया था। इसी तरह सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दोनों दंपत्ति के साथ घूम रहे बाहरी लोगों को देखने के साथ मेघालय पुलिस को यह तो अनुमान हो गया था कि यह स्थानीय किसी लुटेरी गैंग का कारनामा नहीं है। बल्कि बाहरी उक्त पूरे मामले को अंजाम दे गए हैं।

शादी में इतनी जल्दी क्यों की अब समझ आ रहा है।

राजा रघुवंशी के परिजन जिनमें उनके भाई विपिन और मां ने चर्चा में बताया कि सोनम के परिजन पहले ही दिन से जल्द से जल्द शादी करने पर जोर दे रहे थे। उन्होंने शादी अगले करने की भी बातें की। लेकिन अगले साल मुहूर्त नहीं होने का हवाला देते हुए 10 मई को दोनों का विवाह करवा दिया गया। लेकिन अब उक्त खुलासे के बाद उन्हें भी समझ आ रहा है कि आखिरकार सोनम के परिजन शादी को लेकर इतनी जल्दी क्यों कर रहे थे।

आखिर राजा की क्या थी गलती

इधर इंदौर से लेकर पूरे देशभर में सोनम रघुवंशी को जमकर कोसा जा रहा हैं इसे लेकर बस यही बात बोली जा रही है कि जब सोनम को राजा नहीं राज पसंद था तो उसने फिर राजा से ब्याह क्यों रचाया। और एक बेकसूर को क्यों बलि का बकरा बना दिया।

इंदौर में रची गई हत्या की साजिश

इधर उक्त पूरे मामले को लेकर यह बात तो साफ हो गई है कि राजा रघुवंशी हत्याकांड की साजिश इंदौर में ही रची गई। इंदौर के राज कुशवाह ने अपने साथियों विशाल सिंह,आकाश राजपूत और सोनम रघुवंशी ने इंदौर में ही राजा को रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी। सोनम राजा को शिलांग घूमने नहीं बल्कि मौत के घाट उतारने के लिए ले गई थी।

17 दिन बाद क्यों आ गई सोनम सामने?

दरअसल राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतारने के बाद सोनम के सभी साथी अलग अलग हो गए थे। सोनम अकेली पड़ गई थी। इतने दिनों तक पुलिस से बचते और भटकने के बाद के बाद सोनम की हिम्मत जवाब दे गई। बताया जाता है कि खुद सोनम ने ही इस पूरे रहस्य से पर्दा हटाया। और यूपी पुलिस को पूरी कहानी सुनाई। लिहाजा इसी के बाद यूपी पुलिस द्वारा मेघालय और इंदौर पुलिस को उक्त पूरा मामला बताया गया। जिसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस एक्शन में आई।

नेपाल भागने के थे फिराक में,लेकिन प्लानिंग हुई फैल।

सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह उक्त पूरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद नेपाल भागने वाले थे। लेकिन राज कुशवाह के सोनम के साथ नहीं देने के चक्कर में यह पूरी योजना फेल हो गई। और आखिरकार सोनम को सामने आना ही पड़ा। और अब जो राजा रघुवंशी के साथ हुआ वह सभी जान गए है। लेकिन सोनम की उक्त घिनौनी हरकत के बाद पूरा देश सोनम रघुवंशी को बेवफा की उपाधि दे चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!