Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, जोन 11 वार्ड 60,अवैध निर्माण,नगर निगम के नोटिस,,भाजपा नेताओं मंत्री के चक्कर काट रहा बिल्डर,... INDORE,उपचुनाव 2026, कहीं जश्न, कहीं जंतरमंतर का फेर,भाजपा की लिए आत्ममंथन तो कांग्रेस की उधारी की ब... INDORE, पशुपालन विभाग ,बेजुबानों के उपचार के नाम सरकार से लाखों की ठगी,भोपाल से FIR के आदेश,इंदौर मे... INDORE, पुलिस सख्त,पब,बार संचालकों की ऑनलाइन बैठक,डीसीपी जोन 2 की सख्त हिदायत ड्रग बिक्री जैसी गतिवि... INDORE, आईडीए,RTI या मजाक,अपील में आदेश के बावजूद 10 दिन बीत नहीं रहे,बाबू गिरीश हलवे की नाफरमानी,मि... INDORE रॉयल ग्रीन काउंटी में घोटालों की भरमार,नियमों को ताक पर रख मिला नगर निगम से पूर्णता प्रमाण पत... INDORE आईडीए भू अर्जन शाखा में फेरबदल की सुगबुगाहट,तत्कालीन संपदा अधिकारी की लॉबिंग तेज़! INDORE MIC सदस्य पार्ट दो, तीन प्रमुख समितियां,कार्यप्रणाली पर सवाल,अवैध निर्माण से लेकर 'लापता' स्व... INDORE महापौर-निगमायुक्त को बिल्डर की खुली चुनौती,नगर निगम के नोटिस के बाद भी जारी अवैध निर्माण,नेता... INDORE, IDA भू अर्जन विभाग, बाबू की जमकर मनमानी,ईश्वर सिंह परमार और बेटे की जुगलबंदी से आमजनता परेशा...

धार्मिक नगरी को गंदा कर रहे शराबमाफिया,प्रतिबंध के बावजूद घर घर, किराने की दुकान पर मिल रही शराब

0 271

धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर में शराबबंदी बेअसर,आदेशों को उड़ाते शराब माफिया

पवित्र नगरी को, अपवित्र कर रहे शराबी

शराब प्रतिबंध के बावजूद बदस्तूर जारी,अवैध शराब की भारी भरकम खपत

ओंकारेश्वर।
पवित्र नगरी ओंकारेश्वर अपराधों का गढ़ बनती जा रही है। एक तरफ ओंकारेश्वर पुलिस दावा करती है कि सब कुछ ठीक चल रहा है। लेकिन कैसे ठीक चल रहा है, उसकी हकीकत यहां देखी जा सकती है। ओंकारेश्वर थाना क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार खूब फलफूल रहा है। जो ओंकारेश्वर के लिए ठीक नही है। जहां एक तरफ तत्कालीन मुख्यमंत्री उमा भारती ने ओंकारेश्वर को पवित्र नगरी का दर्जा दिया गया है, तो वहीं दूसरी तरफ अवैध मदिरा पवित्र नगरी को अपवित्र कर रही है। पवित्र नगरी में अवैध शराब परोसकर कुछ असामाजिक तत्व अपवित्र करने पर आमादा हैं। कभी चोरी-छिपे चलने वाला अवैध शराब कारोबार आजकल कानून की ढीली पकड़ की वजह से खाईवाल के संरक्षण में पवित्र नगरी ओंकारेश्वर मे जगह-जगह खुलेआम संचालित हो रहा है। इस कारोबार मे जिस प्रकार सब कुछ ओपन हो रहा है, उससे यही प्रतीत होता है कि खाईवाल को कानून का कोई खौफ नहीं है।

दिखावे की रोक,नगर में करोड़ों का व्यापार।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विगत माह प्रदेश के 17 प्रमुख धार्मिक तीर्थस्थलों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की बिक्री पर पाबंदी लगा दी थी । उक्त पर्यटन एवं तीर्थस्थल में शराब के ठेके दुकान नहीं खोले गए हैं। चूंकि पवित्र नगरी ओंकारेश्वर मे पहले भी कोई ठेका शराब दुकान संचालित नहीं थी। राज्य शासन ने पवित्र नगरी ओंकारेश्वर के साथ 16 अन्य स्थलों पर शराब की बिक्री पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन इसके बावजूद भी पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में आज भी देशी-विदेशी शराब की अवैध बिक्री जहां-तहां खुलेआम बेची जा रही है। इससे शराबी पियक्कड़ जब तब जहां-तहां शराब के नशे में मदहोश होकर गिरे-पड़े देखे जा सकते हैं। यहां तक कि थाने से महज 40 मीटर की दुरी पर भी शाम-रात में देखे जा सकते हैं।

पुलिस की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में

मांधाता पुलिस शराब किंग के बारे में जानते हुए भी उन्हें अभय दान दे रही है। अगर पूर्व से ही इन शराब माफियाओं पर नकेल कसती तो इस कारोबार का जन्म ही नही होता। ओंकारेश्वर पुलिस सटोरियों व शराब माफियाओं को सह देकर जिले के ईमानदार पुलिस अधीक्षक की छवि को भी धूमिल करने मे लगा हुआ है। ओंकारेश्वर के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से अवैध शराब जैसे काले कारोबार से पवित्र नगरी को अपवित्र कर रहे,शराब माफियाओं तथा इन जैसे लोगों का साथ दे रहे वदीर्धारियों पर भी कड़ी कार्यवाही की मांग की है जिससे पवित्र नगरी की पवित्रता बरकरार रहे।

ओंकारेश्वर के यह क्षैत्र बने अवैध शराब विक्रय के केन्द्र

ओंकारेश्वर में इन दिनों बेखौफ होकर अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा है। यह सब देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि इन लोगों को मानो अवैध शराब बेचने का लाइसेंस दे दिया गया हो, जिससे वे बेखौफ होकर शराब परोस रहे है। कुछ चाय दुकानों में गर्म चाय से अधिक ठंडी चाय बिक रही है। यदि समय-समय पर पुलिस द्वारा क्षेत्र भर में संचालित चाय दुकान,किराना दुकान,सैलून व ढाबो तथा ग्राम

कोठी में कुछ मकानों में दबिश दी जाए, तो इन अवैध कारोबार पर अंकुश लग सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!