Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, शहर पहले ही यूनीपोल,लॉलीपॉप, होर्डिंग से पटा,अब आई MIC को याद, गेंट्री की इजाज़त देकर फिर अव... INDORE, दिवाली बाद शिफ्ट हो जाएगी फूटी कोठी चौराहा स्थित अवैध सब्ज़ी मंडी,निगम ने की मुनादी,तैयार हु... INDORE, निगम राजस्व अधिकारियों की मनमानी,लापरवाही या साठगांठ,मोबाइल कंपनी VIVO कर रही राजस्व चोरी,बि... INDORE, तमाम भाजपाई अधिकारियों के सामने साबित हो रहे बेबस,मंत्री,मेयर या विधायक सभी का एक ही रोना सु... INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ...

INDORE, दिवाली बाद शिफ्ट हो जाएगी फूटी कोठी चौराहा स्थित अवैध सब्ज़ी मंडी,निगम ने की मुनादी,तैयार हुई सूची,विक्रेताओं का हटेगा कब्ज़ा,निगम देगा जगह।

0 303

दिवाली बाद शिफ्ट होगी फूटी कोठी अवैध सब्जी मंडी,विक्रेताओं को भी निगम कार्यवाही से राहत,120 लोगो की सूची हुई तैयार। फूटी कोठी चौराहा से हटेगा सब्जी विक्रेताओं का कब्जा।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर शहर के फूटी कोठी चौराहा स्थित अवैध सब्जी मंडी से जहां स्थानीय लोग परेशान थे। वहीं दूसरी और वाहन चालक भी दिनरात उक्त अवैध सब्जी मंडी को कोसते नजर आते थे। इधर स्थानीय विधायक मालिनी गौड सहित मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने भी निगम अमले को फटकार लगाई थी। ताकि उक्त अवैध सब्जी मंडी अन्यत्र उचित पर शिफ्ट हो सके। लिहाजा अब निगम अमले ने फूटी कोठी चौराहा स्थित अवैध सब्जी मंडी में मुनादी करना शुरू कर दिया हैं। और दिवाली बाद इस सब्जी मंडी को यहीं से महज चार सौ मीटर खाली प्लाट पर शिफ्ट करने की योजना बना ली हैं। अधिकारी बता रहे है कि उक्त अवैध सब्जी मंडी को दिवाली बाद किसी भी स्थिति में शिफ्ट कर दिया जाएगा। और सब्जी विक्रेताओं को उनकी जरूरत के हिसाब से जगह भी दी जाएगी। जिससे कोई भी पक्ष परेशान न हो। फिलहाल निगम अमला रोजाना मुनादी कर रहा है और अब फूटी कोठी चौराहा स्थित अवैध सब्जी मंडी को शिफ्ट करने पर हरी झंडी मिल गई। लिहाजा ऐसा माना जा रहा है कि दिवाली बाद स्थानीय सैकड़ों रहवासियों की मुसीबत साबित हो रही उक्त मंडी दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो जाएगी।

न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम उठा रहा स्थानीय लोगों की आवाज़।

दरअसल पिछले लंबे समय से फूटी कोठी क्षेत्र के सैकड़ों रहवासियों की फूटी कोठी चौराहा स्थित अवैध सब्जी मंडी परेशानी बनी हुई थी। क्योंकि सब्जी विक्रेताओं ने मुख्य सड़क सर्विस रोड तक पर कब्ज़ा जमा लिया था। लिहाजा न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम लगातार फूटी कोठी चौराहा स्थित अवैध सब्जी मंडी की खबरें प्रकाशित कर रहा था। यहीं नहीं उक्त मामले में स्थानीय विधायक मालिनी गौड सहित मेयर पुष्यमित्र भार्गव के भी यह मामला संज्ञान में लाया था। लिहाजा दोनों ही स्थानीय नेताओं के आपसी तालमेल और रहवासियों की परेशानियों को देखते हुए अब निगम अधिकारियों ने उक्त बड़ी समस्या का हल खोजते हुए दिवाली बाद इस अवैध सब्जी मंडी को नजदीक ही प्लाट पर शिफ्ट करने की योजना बना ली हैं। और अधिकारियों का दावा है कि दिवाली बाद किसी भी स्थिति में इस मंडी को शिफ्ट कर दिया जाएगा।

निगम ने सूची की तैयार,सभी विक्रेताओं को मिलेगा उचित स्थान।

चर्चा में अपर आयुक्त आकाश सिंह ने बताया कि निगम अमले ने फूटी कोठी चौराहा स्थित सब्जी मंडी में मुनादी कर दी हैं और कुल 120 से ज्यादा लोगों की सूची भी तैयार हो चुकी हैं। अपर आयुक्त ने कहा कि दिवाली बाद उक्त मंडी को यहीं से 400 मीटर लगभग दूसरे खाली प्लाट शिफ्ट कर दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!