Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्... INDORE, पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन,क्राइम इनवेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी अलग नईं दिशा... INDORE,सुप्रीम कोर्ट ने BCI के आदेश पर लगाई रोक, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व न्यायिक अधिकारी नरेंद्र जैन क... INDORE, पहले से ही अनाथ 88 गेंट्री, अब 70 नयी गेंट्री फिर तैयार, 200 करोड़ का नुकसान,7 सालों से नहीं...

INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत में रहवासी, खुद ही कर रहे कॉलोनी की रखवाली।

0 1,219

संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक! लाखों की चोरी के बाद दहशत में पॉश कॉलोनी

20 दिनों से संदिग्धों की आवाजाही के बावजूद नहीं थमा खतरा, अब रहवासी खुद कर रहे रात में पहरेदारी

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र की पॉश संपत ग्रीन्स कॉलोनी में चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। लगातार संदिग्ध लोगों की आवाजाही और पूर्व में हो चुके चोरी के प्रयासों के बीच हुई इस वारदात ने पूरी कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरी की घटना के बाद रहवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल है।

परिवार बाहर गया और बदमाशों ने सूना मकान बना लिया निशाना

जानकारी के अनुसार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनोद पाटीदार रक्षाबंधन के अवसर पर अपने परिवार के साथ घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनके मकान को निशाना बनाया। बताया गया है कि 28 अगस्त की देर रात करीब 2:54 बजे से 3:40 बजे के बीच बदमाश सक्रिय रहे। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए बदमाशों ने अंदर रखे लॉकरों को खंगाला और सोने-चांदी के जेवरात, नकदी एवं अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना में लाखों रुपए के सामान की चोरी बताई जा रही है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी कॉलोनी के एक अन्य मकान में चोर बड़ी वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

20 दिनों से घूम रहे संदिग्ध, फिर भी नहीं रुका चोरी का सिलसिला

संपत ग्रीन्स रहवासी संघ के अध्यक्ष अशोक कुमावत ने बताया कि पिछले करीब 20 दिनों से रात के समय कुछ संदिग्ध लोग कॉलोनी में लगातार घूमते हुए नजर आ रहे थे। उनकी गतिविधियां चोरी की रैकी जैसी प्रतीत होने के कारण रहवासी और सुरक्षा गार्ड भी सतर्क थे। कई बार संदिग्धों को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके।

रहवासियों का कहना है कि लगातार संदिग्ध गतिविधियों के बावजूद चोरी की बड़ी वारदात हो जाना सुरक्षा व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।

अब रहवासी खुद कर रहे रात में पहरेदारी

उपाध्यक्ष विकास पाटीदार ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि यह समस्या अचानक सामने नहीं आई है। पिछले कई दिनों से रात के समय संदिग्ध लोगों की आवाजाही बनी हुई थी और चोरी की रैकी की आशंका जताई जा रही थी। इसके बावजूद बदमाश पॉश टाउनशिप के भीतर घुसकर सूने मकान को निशाना बनाने में सफल रहे। सचिव आशीष मंडेलिया ने बताया कि लगातार चोरी की घटनाओं और संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए अब रहवासी खुद रात में गश्त और पहरेदारी कर रहे हैं। महेंद्र पाटीदार, राहुल मिश्रा, सिद्धार्थ राव, चेतन वर्मा, मोहित बड़जात्या, विनोद तिवारी, दिलीप उपाध्याय, विनोद पाटीदार सहित अन्य रहवासी रोज रात में कॉलोनी में गश्त दे रहे हैं।

महिलाओं ने भी संभाला मोर्चा, कनाड़िया थाने पहुंचीं

चोरी की घटनाओं से बढ़ते भय के बीच कॉलोनी की महिलाओं ने भी एकजुट होकर सुरक्षा का मुद्दा पुलिस के सामने उठाया। महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने कनाड़िया थाने पहुंचकर थाना प्रभारी डॉ सहर्ष यादव (TI) से मुलाकात की और कॉलोनी में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं एवं संदिग्ध गतिविधियों के कारण रहवासियों में व्याप्त भय और असुरक्षा की स्थिति से अवगत कराया। महिलाओं ने पुलिस से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, संदिग्ध लोगों एवं वाहनों पर नजर रखने तथा कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की। रहवासियों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं के कारण विशेषकर रात के समय महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पुलिस गश्त बढ़ाने और प्रवेश-निकास पर निगरानी की मांग

रहवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि संपत ग्रीन्स और आसपास के क्षेत्रों में रात्रिकालीन पुलिस गश्त तत्काल बढ़ाई जाए। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की जाए और कॉलोनी के प्रवेश एवं निकास मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

रहवासियों का कहना है कि पॉश कॉलोनी में बार-बार चोरी और चोरी के प्रयासों की घटनाएं होना गंभीर चिंता का विषय है। समय रहते प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो बदमाशों के हौसले और बढ़ सकते हैं।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा कॉलोनी में लगे CCTV कैमरों के फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। संदिग्धों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!