Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,कलेक्टर की रंग ला रही मुहिम, मिलावटखोरों में हड़कंप,ऊंची दुकान सयाजी होटल के गुणवत्ताहीन पकवा... INDORE, फूटी कोठी चौराहा अवैध सब्ज़ी मंडी,रहवासियों- सब्जी विक्रेताओं दोनों पक्षों की समस्या का होगा... INDORE, पहले ही महीने आईडीए द्वारा नियुक्त सुरक्षा एजेंसी, बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्युरिटी इंडिया लिमि... INDORE,फर्जी सिम से ₹84 लाख की साइबर ठगी,इंदौर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन FAST-2.0' के तहत... INDORE, आईडीए एकल खिड़की पर आउटसोर्स कर्मचारियों की मनमानी,तय समय से पहले ही रवानगी,आवेदक परेशान,एक्... INDORE, पूर्व MIC सदस्य जीतू यादव का वनवास हुआ समाप्त,लेकिन इधर भाजपा में वापसी उधर समिति की कमान नि... INDORE,नगर निगम नामांतरण घोटाला,जांच में लीपापोती! तकनीकी साक्ष्यों को किया दरकिनार,छोटी मछली को मिल... INDORE, श्रीकृष्ण जी के नाम पर दिशासूचकों पर मनोज मुंतशिर कार्यक्रम के आयोजकों का कब्ज़ा,निगम अमला म... INDORE, महापौर जी झांकीबाजी तो हो गई,खुद CM,मंत्री ने भी पीठ थपथपा दी,लेकिन निगम अधिकारियों- यूनीपोल... INDORE,प्रदेशभर में लहराया तिरंगा,मुख्यमंत्री,कलेक्टर,मेयर,पुलिस कमिश्नर,भाजपा नगर अध्यक्ष,IDA CEO, ...

INDORE, फूटी कोठी चौराहा अवैध सब्ज़ी मंडी,रहवासियों- सब्जी विक्रेताओं दोनों पक्षों की समस्या का होगा हल,विधायक-मेयर की आपसी समन्वय से सुलझ रही बड़ी परेशानी,विधायक के कहा अन्यत्र उचित स्थान पर किया जाएगा मंडी को शिफ्ट।

0 389

फूटी कोठी चौराहा अवैध सब्ज़ी मंडी, रहवासियों, सब्जी विक्रेताओं की समस्या का होगा हल,विधायक और महापौर के समन्वय से सुलझी, बड़ी परेशानी,सब्जी मंडी होगी उचित स्थान पर शिफ़्ट।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

फूटी कोठी चौराहा और इससे लगी सर्विस रोड पर फैल रही सब्जी मंडी की वजह से उक्त क्षेत्र का यातायात बुरी तरह प्रभावित है। जबकि उक्त मार्ग पर आपातकालीन स्थितियों में भी सब्ज़ी मंडी काफी ज्यादा मुसीबत साबित होती हैं। क्योंकि सब्जी विक्रेता और ग्राहकों की भीड़ की चलते कई बार एंबुलेंस तक को उक्त शेत्र से निकालने में जोर आज़माइश करना पड़ जाती हैं। फिलहाल इस अवैध सब्जी मंडी की वजह से वाहन आसानी से रेंगते नजर आते हैं। इधर स्थानीय रहवासी तो उक्त सब्जी मंडी से समस्याग्रस्त है। वहीं दूसरी और सब्जी विक्रेताओं की भी वास्तविक समस्याएं है कि नगर निगम अमला यहां रिमूवल की कार्यवाही करता है तो इन हालातों में सब्जी विक्रेताओं की रोटी रोजगार का क्या होगा? लिहाजा ऐसी ही परिस्थितियों को भांपते हुए अब इंदौर चार नंबर की विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड और साथ ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव की आपसी समन्वय की पहल के चलते अब उक्त अवैध सब्जी मंडी का बेहतर विकल्प खोजा जा चुका है। और तो और फूटी कोठी चौराहा अवैध सब्ज़ी मंडी का विषय अब सुलझ गया हैं। क्योंकि उक्त सब्ज़ी मंडी को अन्यत्र, उचित स्थान पर व्यवस्थित माहौल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। यह जानकारी खुद स्थानीय चार नंबर से विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड ने न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम से चर्चा में कहीं। उन्होंने बताया कि यातायात की स्थितियो और रहवासियों की समस्याओं को देखते हुए अब फूटी कोठी चौराहा स्थित सब्जी मंडी को उचित स्थान दिया जाएगा। ताकि इससे रहवासियों की और खुद सब्जी विक्रेताओं की समस्याओं का निराकरण हो सकेगा।

विधायक का कहना जो कार्य हो रहा, उसमें सबकी भलाई।

फिलहाल फूटी कोठी चौराहा स्थित ब्रिज के नीचे स्मार्ट हब का प्रस्ताव MIC बैठक में पास हुआ है। यह उनकी ही विधानसभा क्षेत्र के बच्चों के लिए बेहतर कदम होगा। लेकिन उक्त चौराहा स्थित जो सब्जी मंडी है उसे लेकर कई बार रहवासियों ने उनकी नारकीय जीवन की शिकायतें उन्हें की थी। लिहाजा अब सब्जी विक्रेताओं का रोजगार भी प्रभावित नहीं हो और रहवासियों की परेशानी भी हल हो जाए। इसे लेकर अब उक्त सब्जी मंडी को अन्यत्र उचित स्थान पर व्यवस्थित तरीके से और इंदौर नगर निगम के सहयोग से शिफ्ट कर दिया जाएगा। ताकि दोनों ही पक्ष संतुष्ट हो जाए।

मेयर पहले ही कह चुके थे दोनों पक्षों का रखा जाएगा ख्याल।

इधर से स्थानीय विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड द्वारा बताई गई जानकारी के पहले भी महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी रहवासियों और सब्जी विक्रेताओं दोनों का ही ख्याल रखने की बात न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम से कही थी। लिहाजा अब दोनों ही स्थानीय नेताओं के आपसी समन्वय के चलते रहवासियों की बड़ी समस्या का निराकरण जल्द ही हो जाएगा।

निगम यातायात समिति प्रभारी ने भी स्वीकारा ट्रैफिक का निकलता है कचूमर

इंदौर नगर निगम यातायात समिति प्रभारी राकेश जैन भी इस बात को स्वीकार करते है कि यातायात को लेकर कार्य करने की बहुत जरूरत है। फिलहाल ऐसे ही अवैध मार्केटों और बेतरतीब ई रिक्शाओं की वजह से यातायात के हालात बहुत दयनीय हैं। यातायात समिति प्रभारी राकेश जैन के अनुसार मेयर और विधायक ने उचित निर्णय लेते हुए बड़ी समस्या का हल निकाल लिया हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!