INDORE, पहले ही महीने आईडीए द्वारा नियुक्त सुरक्षा एजेंसी, बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्युरिटी इंडिया लिमिटेड कंपनी गार्डों ने करवा दिया भंडारा,विवादों में निविदा प्रक्रिया,और अब ये कांड!
पहले ही महीने में IDA द्वारा नियुक्त बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्युरिटी इंडिया कंपनी गार्डों ने ISBT बस स्टैंड पर कर दिया कांड! बिना अनुमति भंडारा आयोजन, मिली सज़ा,सभी तैनात सुरक्षाकर्मियों को हटाने के आदेश! निविदा प्रक्रिया के पहले से ही सुरक्षा कंपनी है विवादों में,माननीय न्यायालय में है विचाराधीन मामला।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर विकास प्राधिकरण में सुरक्षा कंपनी बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्युरिटी इंडिया कंपनी गार्डों को कार्यभार संभाले चंद दिन ही गुजरे हैं। लेकिन कुछ ही दिनों के कार्यकाल में ISBT बस स्टैंड पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बड़ी चूक कर दी या कहे कि कांड कर मारा। क्योंकि उक्त गार्डों की मौजूदगी के बावजूद भी ISBT बस स्टैंड पर आयोजित भंडारे को लेकर इंदौर विकास प्राधिकरण को बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्युरिटी इंडिया कंपनी द्वारा कोई भी सूचना,जानकारी या अनुमति नहीं दी गई। दरअसल उक्त भंडारे का आयोजन तो अन्य पक्ष ने किया था। लेकिन उक्त आयोजन को लेकर बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्युरिटी इंडिया कंपनी गार्डों की लापरवाहियों की वजह अब खुद ही उनके लेने के देने पड़ गए हैं। वह इसलिए क्योंकि अब उस दौरान तैनात सुरक्षाकर्मियों को हटाने का मामला तुल पकड़ रहा हैं।

IDA का ही एक पक्ष,और पुराने कंपनी के गुर्गे कर रहे लॉबिंग?

दरअसल बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्युरिटी इंडिया लिमिटेड कंपनी को दिए गए इंदौर विकास प्राधिकरण के ठेके को लेकर इंदौर विकास प्राधिकरण का ही एक पक्ष जो कि इसी से संबंधित सभी कामकाज देखता हैं। और पुरानी तत्कालीन सुरक्षा कंपनी के कुछ गुर्गे बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्युरिटी इंडिया लिमिटेड कंपनी के कामकाज पर सतत निगाहे गढ़ाए बैठे हैं। और इस पूरी मंडली की कोशिश और लॉबिंग भी इसी को लेकर चल रही है कि उनकी IDA की सत्ता उन्हें वापस मिल जाए। और बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्युरिटी इंडिया लिमिटेड कंपनी इंदौर से वापस रवाना हो जाए।

निविदा के पहले से ही उक्त सुरक्षा कंपनी है विवादों में।

इंदौर विकास प्राधिकरण ने वर्षों से जमी अन्य सुरक्षा गार्ड कम्पनी को बाहर जा रास्ता दिखाते हुए बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्युरिटी इंडिया कंपनी को नया ठेका दिया तो हैं। लेकिन इसके पूर्व उक्त कंपनी के ब्लैकलिस्टेड होने,इंदौर विकास प्राधिकरण नियम शर्तों का उल्लंघन होने जैसे आरोप लगते रहे हैं। और उक्त इसी मामले को लेकर इसी निविदा प्रक्रिया को लेकर यह मामला दूसरे पक्ष ने इंदौर हाईकोर्ट में भी लगा दिया हैं। फिलहाल यह मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन हैं। इसी बीच बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्युरिटी इंडिया लिमिटेड कंपनी गार्डों का ISBT बस स्टैंड पर आयोजित भंडारे में शामिल होना बड़ा मुद्दा बन सकता है। हालांकि IDA की और से बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्युरिटी इंडिया लिमिटेड कंपनी कर्ताधर्ताओं को सख्त हिदायत देते हुए ISBT बस स्टैंड पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को हटाने के आदेश हो रहे हैं।