INDORE शहर बनाएगा एक और रिकॉर्ड,सेग्रीगेशन WITH सेल्फी की महापौर- निगम कमिश्नर ने की शुरुआत।
इंदौर बनाएगा रिकॉर्ड, प्रथम नागरिक मेयर से लेकर निगमायुक्त ने की अपील,सेग्रीगेशन वाली ले सेल्फी।

इंदौर आज एक और रिकॉर्ड बनाने जा रहा है दरअसल आज डोर तो डोर कचरा क्लेक्शन वाहनों में कचरा डंप करने बाद हर एक इंदौरी सेग्रीगेशन सेल्फी लेगा। लिहाजा गुरुवार को उक्त रिकॉर्ड बनाने की शुरुआत शहर के प्रथम नागरिक मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने की।

उनके अलावा निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने भी खुद डोर तो डोर कचरा कलेक्शन वाहन में अलग अलग पांच तरह के कचरा डंप करने के बाद सेग्रीगेशन सेल्फी ली। इधर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर हर अलग अलग रिकॉर्ड तोड़ते आया है।

लिहाजा आज सेग्रीगेशन वाली सेल्फी को लेते हुए एक नया इतिहास दर्ज करेगा।