Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क... INDORE मुख्यमंत्री के प्रभार का शहर,खतरे में इंदौर की जनता, ना निगमायुक्त को फ़िक्र,न किसी और को चिंत...

INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ही चर्चा।

0 303

घर से लेकर सड़कों तक,सोशल मीडिया से चाय पान की दुकानों और दिल्ली बॉम्बे तक पहुंची मुहिम, नशे से दूरी 2.0 की ही बात। तत्कालीन इंदौरी पुलिस अधिकारी प्रशांत चौबे के वीडियो ने युवाओ में छोड़ी नशे के प्रति घृणा की साख,इंदौर पुलिस कमिश्नर की लोगो से अपील नशे से दूरी है ज़रूरी।

 

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

पूरे मध्यप्रदेश ही नहीं दिल्ली बॉम्बे सहित अन्य मेट्रो शहर तक में मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी ज़रूरी 2.0 की ही चर्चाएं हैं। खैर चर्चा का मंच अलग अलग हो सकते है लेकिन जो नशेड़ी है उन्हें छोड़कर तो युवाओं में नशे के प्रति घृणा की सोच पुलिस ने सफलता से बनाई हैं। क्योंकि जिस तरह से इंदौर पुलिस के वर्तमान अफसर हो या फिर तत्कालीन सभी घरों से लेकर मुख्य चौराहों,सड़कों और सोशल मीडिया से मायानगरी,और राजधानी तक छाए हुए हैं।

लगभग हर शहर में इंदौर पुलिस के नशामुक्ति और नशे से दूरी अभियान को लेकर अच्छा खासा प्रतिसाद हैं। इधर इंदौर पुलिस की और से पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह,एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया, सहित तमाम जोनवार जो अभियान इंदौर पुलिस ने नशे से दूरी ज़रूरी 2.0 छेड़ रखा है, यह अभियान जनजागरूकता का विषय बन गया है और इसीलिए चर्चाओं में हैं। क्योंकि यकीनन नशा खूब बिक रखा है।

लेकिन इंदौर पुलिस ने जो नशे पर वार शुरू कर रखा है वह तरीका भी बेहतरीन है वह इसीलिए कि जब नशा करने वाले ही नहीं होंगे तो नशा बिक कैसे पाएगा। क्योंकि पुलिस नशे के सौदागरों को समय समय पर पकड़ते रहती हैं। लेकिन सिडिकेंट इतना बड़ा है कि बिना जनता के साथ के इसे तोड़ पाना बहुत मुश्किल हैं।

तत्कालीन पुलिस अधिकारी का वीडियो बना जगरूकता का केंद्र।

इंदौर में पिछले वर्षों पूर्व पदस्थ रहे पुलिस अधिकारी प्रशांत चौबे एक वीडियो जनजागरुकता का केंद्र बना हुआ हैं। अपने अंदाज के लिए हमेशा से ही चर्चित पुलिस अधिकारी प्रशांत चौबे ने जिस अभिनय के साथ उक्त वीडियो में नशे के दुष्परिणाम गिनाए उसे कोई भी नशाखोरी करने वाला झुठला नहीं सकता हैं।

इंदौर पुलिस कमिश्नर लगातार कर रहे कुछ नया।

उक्त कार्यक्रम के सूत्रधार इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह और एडीसीपी राजेश दंडोतिया हैं। इसके अलावा तमाम इंदौर पुलिस अमला जनहितैषी मुद्दों को लेकर सजग हैं। इसके अलावा बॉलीवुड की सेलिब्रिटी नशे से दूरी ज़रूरी अभियान और नशामुक्ति के संदेश दे रहे हैं। वहीं खुद इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह का भी एक अपील संदेश जारी हुआ है जिसमें नशे पर वार किया गया हैं।

स्कूलों कॉलेज,सड़क,बस्तियों शिक्षण संस्थाओं में नशे के खिलाफ़ गूंज।

इंदौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान अब बस्तियों,सड़कों स्कूल कॉलेजों सहित अन्य सभी शिक्षण संस्थाओं तक पहुंच चुका हैं। नशे के खिलाफ आमजन एकजुट है और नशे विरुद्ध जंग जारी रखने और नशे दूरी को लेकर शपथ ली जा रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!