Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्... INDORE, पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन,क्राइम इनवेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी अलग नईं दिशा... INDORE,सुप्रीम कोर्ट ने BCI के आदेश पर लगाई रोक, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व न्यायिक अधिकारी नरेंद्र जैन क... INDORE, पहले से ही अनाथ 88 गेंट्री, अब 70 नयी गेंट्री फिर तैयार, 200 करोड़ का नुकसान,7 सालों से नहीं... INDORE, पुलिस की बड़ी कार्यवाही,ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन,1200 से ज्यादा बदमाशो की चेकिंग,500 से ज्यादा प... INDORE, ऊंची दुकान सयाजी होटल को हाईकोर्ट से राहत,अधिकारियों को झटका,तुरंत किचन शुरू करने के आदेश,हो... INDORE,निगम कमिश्नर नाप रहे सीमेंट गिट्टी, फिर जनकार्य विभाग की इतनी लंबी फ़ौज सिर्फ ताली बजाने के क... INDORE, ऊंची दुकान सयाजी होटल को नापेगा इंदौर नगर निगम,फूड एंड ड्रग निरीक्षण के दौरान खुली थी, पांच ...

INDORE जोन 11, ना ही नक्शा न कोई अनुमति, बीओ,बीआई,पार्षद,बिल्डर की गठजोड़ से हो रहा अवैध निर्माण,बेसमेंट,दुकानें और जी प्लस थ्री निर्माण चिढ़ा रहा जिम्मेदारों को मुंह।

0 1,648

नगर निगम ज़ोन 11,

न नक्शा न ही निगम से अनुमति,और धड़ल्ले से बेख़ौफ़ बहुमंजिला निर्माण,पार्षद, बीओ,बीआई और बिल्डर की गहरी गठजोड़,मामला वार्ड 60 के दौलतगंज उर्दू मैदान का,पार्षद फोन उठाने से कतरा रहे,भवन अधिकारी दे रहे सफाई,भवन निरीक्षक को पता नहीं, कैसे हो गया अवैध निर्माण,जबकि बिल्डर शहर के अन्य स्थानों पर भी तान रहा बिना अनुमति निर्माण।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

नगर निगम सीमा के वार्ड 60 के 80/3 दौलतगंज उर्दू मैदान रोड स्थित अवैध निर्माण पार्षद, बीओ गीतेश तिवारी, बीआई जिशान चिश्ती, बिल्डर शकील ओलंपिक, और लगभग नगर निगम के सभी जिम्मेदारों की मिलीभगत की खुली दास्तान बयान कर रहा हैं। दरअसल वह इसलिए क्योंकि उक्त बहुमंजिला के अवैध निर्माण में इंदौर नगर निगम से न ही कोई नक्शा पास करवाया गया है। और न ही अन्य कोई अनुमतियों को तवज्जो दी गई। बस मन हुआ,सेटिंग जमी और उक्त निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। दौलतगंज का उक्त अवैध निर्माण नगर निगम के जिम्मेदारो को मुंह चिढ़ा रहा जिनमें आयुक्त क्षितिज सिंघल,अपर आयुक्त प्रखर सिंह हैं। क्योंकि जिस तरह से सड़क चौड़ीकरण,अवरोधों को निगम अमला धराशई करता है, और जिस तरह से वाह वाही लूटता है। उस निगम अमले को यह अवैध निर्माण दिखाई ही नहीं दे रहा हैं। और तो और जमीन पर निगम की और से कमान संभालने वाले भवन अधिकारी गीतेश तिवारी और भवन निरीक्षक जिशान चिश्ती जैसे जिम्मेदार जानकारी नहीं होने के तक के गैरजिम्मेदार जवाब दे रहे हैं। लिहाजा उक्त क्षेत्र में बिंदास बिना कोई अनुमति और नक्शा स्वीकृति के अवैध निर्माणों का सिलसिला कायम हैं।

निगम खुद लिखकर दे चुका नहीं हैं कोई अनुमति।

80/3 दौलतगंज स्थित बहुमंजिला का निर्माण शकील ओलंपिक नामक व्यक्ति कर रहा हैं। उसके साथ साबिर पिता मोहम्मद,जावेद पिता मोहम्मद जाकिर,और यासीन पिता मोहम्मद यूसुफ द्वारा यह अवैध निर्माण किया जा रहा हैं। लेकिन दिलचस्प बात तो यह है कि दौलतगंज स्थित बन रही बहुमंजिला जिसमें बेसमेंट,अवैध दुकानें और चार मंजिला निर्माण तक हो चुका हैं। उसे लेकर खुद इंदौर नगर निगम भवन अनुज्ञा विभाग लिखकर दे चुका है कि उक्त निर्माण को लेकर निगम से कोई भी जरूरी अनुमतियां नहीं ली गई हैं। साथ ही अन्य कोई भी खानापूर्ति नहीं की गई हैं।

कांग्रेसी पार्षद ने फोन उठाना ही किया बंद।

दौलतगंज स्थित बहुमंजिला निर्माण की जानकारी न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम को जैसे ही लगी, वैसे ही स्थानीय वार्ड 60 के कांग्रेस पार्षद अंसाफ अंसारी को उनके मोबाइल पर उक्त मामले की जैसे ही चर्चा हुई,उस दिन से वार्ड 60 के कांग्रेसी पार्षद अंसाफ अंसारी ने फोन उठाना ही बंद कर दिया हैं। जबकि विश्वनीय सूत्र बताते है कि उक्त अवैध निर्माण को लेकर खुद कांग्रेसी पार्षद की शह पर ही इतना बड़ा अवैध निर्माण खड़ा हो गया।

बीओ बीआई के मक्कारी की कहानी,या लंबा सेटिंग।

 

दौलतगंज स्थित बहुमंजिला के अवैध निर्माण को लेकर जब तत्कालीन भवन अधिकारी गीतेश तिवारी से न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने चर्चा की तो उन्होंने उक्त अवैध निर्माण की जानकारी होने से ही इनकार कर दिया। इधर भवन निरीक्षक जिशान चिश्ती का जवाब भी कुछ ऐसा ही था। लिहाजा अब आप ही खुद अंदाजा लगा सकते है कि इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार और जमीनी अधिकारी कार्य करने में कितनी मक्कारी करते है या फिर जो सूत्र बता रहे है कि निर्माणकर्ता ने इन दोनों ही जेबें गर्म कर दी। शायद इसी के चलते जिशान चिश्ती और गीतेश तिवारी जानकारी नहीं होने का बहाना बना रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!