Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Meerut News: नशे में धुत सिपाहियों ने ढाबे पर की मारपीट, SSP ने दोनों पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड Sensex Prediction: जून 2027 तक 89,000 के पार जाएगा सेंसेक्स! मॉर्गन स्टेनली ने दी बड़ी खुशखबरी PBKS News: वजन बढ़ने की अफवाहों पर प्रभसिमरन सिंह का करारा जवाब, शर्टलेस फोटो शेयर कर आलोचकों को किय... PM Modi Convoy: ईंधन बचाने के लिए पीएम मोदी की बड़ी पहल, सिर्फ 2 गाड़ियों के साथ पहुंचे दफ्तर NEET Paper Leak Update: पुणे से संदिग्ध महिला मनीषा वाघमारे हिरासत में, CBI और पुलिस का साझा एक्शन मौत का 'स्वाद'! दुर्ग में गुपचुप खाने से मची चीख-पुकार, महिला की मौत के बाद इलाके में दहशत, कई मरीजो... सुशासन तिहार में हुआ 'कुशासन' का खुलासा! सांसद भोजराज नाग ने बालोद को बताया बस्तर से भी पिछड़ा, अधिक... बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ सीएम ने खुद कम किया अपना काफिला! 13 की जगह अब 8 गाड़ियों के साथ चलेंगे मुख्यमंत्... बीजेपी vs कांग्रेस: पलारी नगर पंचायत की सत्ता के लिए दोनों दलों में कड़ा मुकाबला, 1 जून को मतदान; तै... Kukdajhor Police Action: घने जंगल में चल रही थी जुए की बाजी, पुलिस ने दी दबिश तो मची अफरातफरी; 9 दबो...

Sonipat Mayor Election Result: सोनीपत में एक बार फिर खिला कमल, BJP के राजीव जैन ने कांग्रेस को भारी मतों से हराया

3

सोनीपत: सोनीपत नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर जीत हासिल कर ली है। यहां से मेयर का चुनाव भाजपा उम्मीदवार राजीव जैन ने जीत लिया है। उन्होंने 23,247 वोट से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के कमल दीवान को करारी हार दी है। सके साथ ही नगर निगम के कई वार्डों में भी बीजेपी ने मजबूत बढ़त बनाई। वहीं किस वार्ड से कौन सा प्रत्याशी जीता, इसके लिए नीचे देखें-

यहां जाने किस वार्ड से कौन जीता

1.वार्ड-1 में कांग्रेस के जय कुमार ने 3240 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी के हरिप्रकाश सैनी को 2970 वोट मिले और मनीष सैनी को 2840 वोट मिले।

2.वार्ड-2 में बीजेपी के मुकेश ने 3405 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, वहीं निर्दलीय सुरेंद्र नय्यर को 1872 और कांग्रेस के पवन को 1572 वोट मिले।

3.वार्ड-3 में बीजेपी के सुरेंद्र ने 3732 वोट पाकर सीट अपने नाम की। कांग्रेस के अनुज को 2651 वोट मिले। 1081 वोटोें से बीजेपी जीती।

4.वार्ड नं 4 में बीजेपी के त्रिभुवन कौशिक ने 3437 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस की पायल मलिक को 2067 वोट, निर्दलीय कमलेश सैनी को 29 वोट और विकास मलिक को 161 वोट मिले, साथ ही नोटा को 75 वोट प्राप्त हुए।

5.वार्ड नं 5 में बीजेपी की रीना सैनी ने 4066 वोट पाकर जीत दर्ज की, जबकि निर्दलीय नीरज दलेल सिंह को 3675 वोट मिले। बीजेपी ने 391 वोटों के अंतर से यह सीट हासिल की।

6.वार्ड नं 6 में बीजेपी की निशा ने 3323 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि निर्दलीय सिल्की को 2150 वोट और कांग्रेस की सोनिया को 1661 वोट मिले, और बीजेपी ने 1173 वोटों के अंतर से सीट पर काबिज हुए।

7.वार्ड नं 7 में बीजेपी के मुनीराम ने 1708 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के बिजेंद्र को 1437 वोट मिले। बीजेपी ने 271 वोटों के अंतर से सीट पर कब्जा किया।

8. वार्ड नं 8 में बीजेपी के कुनाल कौशिक ने 1527 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के पवन कुमार को 1186 वोट मिले और निर्दलीय पुनीत राई को 1086 वोट प्राप्त हुए। बीजेपी ने 341 वोटों से जीती ।

9.वार्ड नं 9 में बीजेपी की मीना ने 3028 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस की आशा रानी को 2893 वोट और आप की ऊषा को 314 वोट मिले। बीजेपी ने 135 वोटों के अंतर से सीट जीती।

10.वार्ड नं 10 में बीजेपी के संजय कुमार ने 3345 वोट पाकर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के सतपाल को 2088 वोट, आप के आमीन को 91 वोट, निर्दलीय अनिल कुमार को 574 वोट और सत्यवीर को 991 वोट मिले, साथ ही नोटा को 64 वोट मिले। बीजेपी ने 1257 वोटों से विजयी हुई।

11.वार्ड नं 11 में बीजेपी की संगीता ने 4238 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस की कविता रानी को 3272 वोट मिले और नोटा को 84 वोट प्राप्त हुए।  बीजेपी ने 966 वोटों के अंतर से सीट पर कब्जा कर लिया।

12.वार्ड नं 12 में बीजेपी की साधना तनेजा  ने 3238 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस की अंजलि को 1471 वोट मिले।

13.वार्ड नं 13 में बीजेपी के महेश लूथरा ने 3540 वोट पाकर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के दीपक चावला को 1896 वोट मिले।  बीजेपी ने 1644 वोटों से यहां जीत हासिल की।

14.वार्ड नं 14 में बीजेपी की किरन चांदना ने 3599 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस की रितिका को 1432 वोट मिले।

15.वार्ड-15 में बीजेपी के संजीव वलेचा ने 4329 वोट लेकर 2339 वोटों से जीत हासिल की। कांग्रेस के संतोष शर्मा को 1290 मत मिले।

16.वार्ड नं 16 में कांग्रेस के अनुराग जैन ने 2500 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी के नवीन कुमार को 2470 वोट मिले और वह 30 वोटों के अंतर से हार गए।

17 वार्ड नं 17 में बीजेपी की सुनीता ने 2947 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के राजेश को 960 वोट मिले और वे 1987 वोटों से हार गए।

18.वार्ड नं 18 में बीजेपी की सुनीता देवी ने 3571 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस की सोनम को 2094 वोट मिले और निर्दलीय मुनीश देवी को 1776 वोट प्राप्त हुए। इस वार्ड में नोटा को 93 वोट मिले और बीजेपी ने 1477 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

19. वार्ड नं 19 में कांग्रेस के राजेश ने 2754 वोट पाकर जीत दर्ज की, जबकि अनिल ठाकुर को 1509 वोट मिले, विकास। कांग्रेस ने 1245 वोटों के अंतर से यह सीट अपने नाम की।

20.वार्ड नं 20 में बीजेपी के राजकुमार ने 3337 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के देवेंद्र सिंह को 2890 वोट मिले और वे 447 वोटों से हार गए।

21.वार्ड नं 21 में कांग्रेस की दीप माला ने 2137 वोट लेकर जीत हासिल की, जबकि बीजेपी की सुमन को 1792 वोट मिले और वे 345 वोटों से हार गईं।

22.वार्ड नं 22 में कांग्रेस के नवीन कुमार ने 2198 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी के सतपाल सिंह को 1832 वोट मिले और वे 366 वोटों से हार गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!