Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म...

Salman Khan Transformation: ‘Sikandar’ के लिए सलमान खान ने घटाया भारी वजन; 60 की उम्र में बॉडी देख फैंस हुए हैरान

8

Salman Khan New Look Photos: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ ही फिटनेस का भी काफी ज्यादा ध्यान रखते हैं. सलमान खान इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है. इस फिल्म के अलावा, सलमान खान के पास एक और फिल्म है, जिसे वामशी पेडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं. इस मूवी में सलमान खान के अपोजिट नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी. इसी बीच सलमान खान के नया लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें भाईजान काफी स्लिम लग रहे हैं.

सलमान खान इन दिनों नयनतारा के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इसी बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें वो एक डिफरेंटली एबल्ड फैन के साथ नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को देखकर सलमान खान के नए लुक की सब तारीफ कर रहे हैं. इन वायरल हो रही तस्वीरों में 60 की उम्र में भी सलमान खान की शानदार फिजिक को फैंस नोटिस करते नजर आए.

सलमान खान की तस्वीरें वायरल

X पर सलमान खान की एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें सलमान खान की फिजिक काफी दमदार लग रही है. इतना ही नहीं, इस पोस्ट में दावा किया गया कि एक्टर ने अपनी अगली फ़िल्म के लिए लगभग 7-8 किलो वजन कम किया है, जिसमें वो एक्ट्रेस नयनतारा के साथ नजर आएंगे. वायरल तस्वीर में सलमान खान ने एक प्लेन फ़ुल-स्लीव टी-शर्ट और जींस पहनी हुई है. जहां एक्टर ने अपना लुक कैजअल रखा था, वहीं उनका फिट लुक खूब तारीफें बटोर रहा है. हालांकि, ये नहीं कहा जा सकता कि सलमान खान की ये लेटेस्ट तस्वीर है या फिर पुरानी.

सलमान खान डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली की अगली फिल्म में नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे इस फिल्म को फिलहाल SVC63 नाम दिया गया है. इसकी शूटिंग अप्रैल में शुरू हुई थी, जिसके बाद एक महीने का एक बड़ा शेड्यूल शुरू हुआ. इस फिल्म को 2027 में बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की प्लानिंग बनाई जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!