Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Indore Siyaganj Fraud: इंदौर के सियागंज में 6.5 करोड़ की बड़ी ठगी; शकर व्यापारियों को चूना लगाने वाल... Indore Crime News: इंदौर में फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग; प्रेमिका के घर चल रही थी शादी की तैयारी, प... MP Panchayat Election: मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव में बड़े बदलाव की तैयारी; महापौर की तर्ज पर होगा सरप... Indore Sarafa Bazar: इंदौर सराफा बाजार में मुनाफावसूली से लुढ़के दाम; सोना और चांदी हुए सस्ते, जानें... Indore Water Crisis: जल संकट पर निगम सख्त; इंदौर में 52 निजी हाइड्रेंट चिह्नित, अब फ्री में भरे जाएं... Gwalior Cyber Crime: ग्वालियर में इंटरनेशनल साइबर ठगी का पर्दाफाश; पाकिस्तान से जुड़े तार, होटल HG स... MP Vrindavan Gram Yojana: ग्वालियर के इन 3 गांवों की बदलेगी तस्वीर; कृषि और पशुपालन से समृद्ध होंगे ... MP-Bengal News: सीएम मोहन यादव ने शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई; कहा- "बंगाल में सुशासन और सुरक्षा के न... Mahanaryaman Scindia : महाआर्यमन सिंधिया के स्टार्टअप Ethara AI की बड़ी कामयाबी; Amazon (AWS) के साथ... Historic Day for Bengal: 'सोनार बांग्ला' के संकल्प के साथ शुरू हुआ शुभेंदु राज; पीएम मोदी की मौजूदगी...

Ludhiana Crime: लुधियाना में सेना के जवान को चोरों ने बनाया निशाना; महत्वपूर्ण सैन्य दस्तावेज और कीमती सामान चोरी

4

लुधियाना : भारतीय सेना की यूनिट 406 गन मिसाइल रेजिमेंट में तैनात सिपाही मनजीत सिंह 18 अप्रैल को पठानकोट से छुट्टी लेकर अपने साथी हवलदार किरण यादव के साथ टाटा हैरियर कार में सवार होकर घर जा रहे थे। शक्ति नगर स्थित डावर पेट्रोल पंप के पास थकान मिटाने के लिए जब वे रुके, तो किसी शातिर चोर ने गाड़ी के शीशे थोड़े नीचे होने का फायदा उठाकर अगली सीट पर रखा उनका बैग उड़ा लिया। इस बैग में न केवल नकदी और कपड़े थे, बल्कि जवान का आर्मी आई-कार्ड (नंबर 15809210P), आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे।

शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई 

हैरानी की बात यह है कि फौजी जवान ने तुरंत इस मामले की सूचना थाना टिब्बा पुलिस को दी, लेकिन इसे गंभीरता से लेने की बजाय ठंडे बस्ते में डाल दिया। एक संवेदनशील ‘आर्मी आई-कार्ड’ का चोरी होना सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक हो सकता था, फिर भी खाकी 17 दिनों तक किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार करती रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!