Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Greater Noida Housing Scheme: ग्रेटर नोएडा में 2500 सस्ते फ्लैट्स का मौका; 300 बेड का अस्पताल और हॉस्टल भी, जानें कैसे करें आवेदन

23

Greater Noida News: गौतम बुद्ध नगर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले हजारों श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. प्राधिकरण ने श्रमिकों के लिए सस्ते आवास बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और रहने की सुविधा उपलब्ध कराने की बड़ी योजना तैयार की है. इसका मकसद मजदूर वर्ग को बेहतर जीवन स्तर देना और औद्योगिक विकास को मजबूती देना है प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पतवाड़ी गांव के पास करीब 5 एकड़ जमीन चिन्हित की है.

यहां 2500 से अधिक किफायती फ्लैट बने जाएंगे यह फ्लैट खासतौर पर फैक्ट्री और औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए होंगे. ताकि उन्हें काम के पास ही सस्ता और सुरक्षित आवास मिल सकेगा.

350 बेड का ESIC अस्पताल भी

अधिकारियों के अनुसार, इन फ्लैट्स का डिजाइन इस तरह तैयार किया जा रहा है कि कम लागत में बेहतर सुविधाएं मिल सके. इससे श्रमिकों को किराए की समस्या से राहत मिलेगी और उनका जीवन स्तर भी सुधरेगा. 2500 फ्लैट की योजना को लेकर अब जमीन चिन्हित करने के बाद इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी. मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू किया जाएगा और साथ ही नॉलेज पार्क 5 में 350 बेड का ईएसआईसी अस्पताल श्रमिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बनाने की भी योजना है.

इसके लिए 7 एकड़ से अधिक जमीन पहले ही आवंटित की जा चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है. यह अस्पताल खासतौर पर ईएसआईसी कार्ड धारकों और औद्योगिक कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा यहां आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी जिससे श्रमिकों को बेहतर इलाज मिल सकेगा और उन्हें दूर दराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

कामकाजी महिलाओं के लिए अलग हॉस्टल

आवास के साथ-साथ श्रमिकों को रहने के लिए चार हॉस्टल बनाने की भी योजना तैयार की गई है. यह हॉस्टल औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक 3, 6, 12 और इकोटेक 1 एक्सटेंशन में बनाए जाएंगे. महिलाओं के लिए भी अलग से हॉस्टल बनाए जाएंगे. इसके लिए ईकोटेक 2 में और ईकोटेक 1 में महिलाओं के लिए अलग से हॉस्टल बनाई जाएंगे. इन हॉस्टल में सुरक्षा और सुविधाओं का खास ध्यान रहा जाएगा, ताकि महिलाएं सुरक्षित माहौल में रह सके और अपने काम पर ध्यान दे सके.

ईकोटेक- 3 सेक्टर में एक श्रमिक सुविधा केंद्र भी शुरू किया जाएगा, जहां श्रमिकों और उद्योगों को जोड़ने का काम किया जाएगा. यहां दो रजिस्टर रखे जाएंगे. एक में श्रमिकों का विवरण और दूसरे में उद्योगों की जरूरत. इस व्यवस्था से कंपनी को आसानी से जरूरत के अनुसार श्रमिक मिल सकेंगे और श्रमिकों को भी रोजगार पाने में सुविधा होगी. इसके साथ ही श्रमिकों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग भी लगाए जाएंगे. इन शिविरों में ईएसआईसी कार्ड धारकों को मोस्ट चिकित्सा परामर्श और जांच की सुविधा मिलेगी. ये सेवाएं रोजाना सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेंगी, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!