Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Jammu Police Encounter: जम्मू में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश ढेर, पंजाब से जुड़े तार

19

आर.एस. पुरा: मीरां साहिब क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और कुख्यात अपराधियों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया। सूत्रों के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नामी गैंगस्टर अभिनीत सिंह उर्फ नागी अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर इलाके में घूम रहा है। सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने कस्बे में एक स्थान पर नाका लगाया।

इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को पुलिस ने जांच के लिए रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों नाका तोड़कर फरार हो गए। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और सिंबल मोड़ के पास पहुंचने पर दोनों अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

फायरिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवारों का संतुलन बिगड़ गया और वे मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। कुछ समय बाद एक अपराधी नहर के पास गंभीर अवस्था में मिला, जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जी.एम.सी. अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृत अपराधी पर करीब 13 आपराधिक मामले दर्ज थे। वहीं दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!