Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Child Custody Dispute: बच्चों की कस्टडी मां को मिलने से नाराज पिता 132 KV टावर पर चढ़ा, इलाके में मचा हड़कंप

25

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: कुटुंब न्यायालय के आदेश के बाद बच्चों की कस्टडी मां को सौंपे जाने से आहत एक पिता हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

कोर्ट ने बच्चों की कस्टडी मां को सौंपी

साजापहाड़ गांव का निवासी बलराम सिंह और उसकी पत्नी देववती सिंह के बीच कुटुंब न्यायालय में मामला विचाराधीन था. शनिवार को सुनवाई के बाद न्यायालय ने दोनों बच्चों की अभिरक्षा मां को सौंपने का आदेश दिया. आदेश में स्पष्ट किया गया कि बच्चों पर प्रथम अधिकार मां का है इसलिए बच्चों को तुरंत मां को सौंपा जाए.

बच्चों के मां के साथ जाने पर पिता टावर पर चढ़ा

कोर्ट के आदेश और तहसील प्रशासन के निर्देश पर पुलिस टीम गांव पहुंची और दोनों बच्चों को मां देववती सिंह को सुपुर्द कर दिया गया. बच्चों के मां के साथ चले जाने के बाद पिता बलराम सिंह गहरे आघात में आ गया और 132 केवी हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया.

पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पोड़ी थाना को जानकारी दी. सूचना पर थाना प्रभारी ओपी दुबे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई गई. साथ ही तहसीलदार समीर शर्मा और सीएसपी दीपिका मिंज भी मौके पर पहुंचे.

टावर पर चढ़े युवक को समझाइश देकर उतारा

करीब दो घंटे तक चले समझाइश और प्रयास के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया. इसके बाद उसे समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.

कुटुंब न्यायालय के आदेशानुसार बच्चों को मां को सुपुर्द किया गया था. इसके बाद व्यक्ति हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया. समझाइश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारकर परिजनों को सौंप दिया गया है-ओपी दुबे, थाना प्रभारी, पोड़ी थाना

घटना के दौरान नागपुर चौकी प्रभारी शेष नारायण सिंह, सुरसेन तिर्की, मुमताज खान, अजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!