Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

फैटी लिवर के मरीजों के लिए अंडा ‘वरदान’ है या ‘विलेन’? अंडे का पीला भाग खाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

16

फैटी लिवर चाहे एल्कोहोलिक हो या नॉन एल्कोहोलिक… इससे जुड़ी डाइट में कुछ चीजों को खाने से पहले सही जानकारी का होना जरूरी है. एक सवाल अंडे के पीले हिस्से को खाने से भी जुड़ा है. फैटी लिवर वालों की डाइट से जुड़े कई मिथक लोगों को बीच पॉपुलर है. इनमें से एक कंफ्यूजन ये भी रहती है कि इस प्रॉब्लम वालों को अंडे का पीला हिस्सा खाना चाहिए या नहीं. दरअसल, कहा जाता है कि इसमें फैट होता है और ये हैवी भी होता है. इसलिए एग यॉक को पचाना नॉर्मल से थोड़ा मुश्किल होता है. फैटी लिवर की दिक्कत होने पर हल्के खानपान की सलाह दी जाती है. ऐसे लोग अंडा खा सकते हैं लेकिन इसके पीले हिस्से को खाया जाए या नहीं… इस पर कंफ्यूजन रहती है.

जिम करने वालों को भी कहा जाता है कि उबले हुए अंडे के सफेद हिस्से को खाना ठीक है लेकिन पीला हिस्सा पेट निकाल देता है. इस आर्टिकल में हम आपको एक्सपर्ट के जरिए बताने जा रहे हैं कि फैटी लिवर की प्रॉब्लम में एग यॉक को खाना सही है या नहीं?

अंडे के तत्व । Nutritional Value of Egg

  1. 50 ग्राम के हिसाब से अंडे में प्रोटीन करीब 6 से 7 ग्राम होता है और ये तत्व हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाता है. साथ ही उन्हें रिपेयर होने भी हेल्प करता है. इसलिए जिम या एक्सरसाइज करने वालों को दिन में ठीक मात्रा में अंडे खाने की सलाह दी जाती है.
  2. फैट की बात करें तो इसमें करीब 5 ग्राम फैट होता है. हेल्दी फैट दिल समेत कई अंगों के लिए जरूरी है और इससे हमें एनर्जी भी मिलती है.
  3. कैलोरी काउंट भी मैटर करता है. अंडे की 50 ग्राम मात्रा है तो इसमें करीब 65 से 70 कैलोरी होती है. इसलिए आप कम कैलोरी में ज्यादा पोषण पा सकते हैं.
  4. विटामिन्स की बात करें तो इसमें विटामिन ए, डी, बी12 और बी2 होता है. विटामिन ए आंखों के लिए, विटामिन डी हड्डियों के लिए, विटामिन बी12 नर्व सिस्टम के लिए और विटामिन बी2 राइबोफ्लेविन के लिए जरूरी होता है.
  5. इसमें खून बढ़ाने वाला आयरन, हड्डियों के लिए जरूरी फास्फोरस, इम्यूनिटी बूस्टिंग तत्व सेलेनियम और बॉडी की ग्रोथ के लिए जरूरी जिंक भी होता है.
  6. हमारे दिमाग के डेवलपमेंट और मेमोरी के लिए बेहद जरूरी कोलीन भी अंडे में होता है.

अंडे के पीले हिस्से को खाना चाहिए या नहीं?

डॉ. जी एस लांबा (डायरेक्टर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड हेपटॉलॉजी श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट दिल्ली) फैटी लिवर के मरीज अंडा खा सकते हैं, लेकिन पीले हिस्से (योल्क) को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है. अंडे का सफेद हिस्सा (एग व्हाइट) हाई प्रोटीन और लो फैट होता है, जो लिवर के लिए सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है.

वहीं, पीले हिस्से में कोलेस्ट्रॉल और फैट की मात्रा ज्यादा होती है. अगर किसी मरीज को फैटी लिवर के साथ हाई कोलेस्ट्रॉल या मोटापा भी है, तो उन्हें एग यॉक सीमित मात्रा में या डॉक्टर की सलाह से ही लेना चाहिए.

हालांकि, पूरी तरह से योल्क बंद करने की जरूरत हर किसी को नहीं होती, क्योंकि इसमें विटामिन ए, डी, ई और बी 12 जैसे पोषक तत्व भी होते हैं. संतुलन जरूरी है, हफ्ते में 2-3 बार पूरा अंडा लेना ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है, लेकिन व्यक्तिगत स्थिति के अनुसार डाइट तय करना बेहतर होता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!