Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Amritsar: बहन के साथ डिनर पर गई लड़की के साथ खौफनाक वारदात, CCTV में कैद हुआ मंजर देख कांप उठेगी रूह Amritsar Police Alert: अमृतसर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल को लेकर पुलिस अलर्ट, अफवाह फैलाने वालों पर होगी... कलेजा चीर देने वाली वारदात: पिता का इलाज कराने जर्मनी से करनाल आया इकलौता बेटा, भयानक हादसे में हुई ... Rohtak News: HIV पॉजिटिव पति ने पत्नी को नाखून से खरोंचा, संक्रमण फैलाने की कोशिश का आरोप; पुलिस ने ... Haryana Speaker Visit: शहीद विनय नरवाल के परिवार से मिले विधानसभा अध्यक्ष, शहीद का दर्जा और संस्थान ... Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, 43 डिग्री पहुंचा पारा; रात में भी चलेगी... Palwal News: पलवल में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप; भड़के नेताओं ने... Haryana Civic Polls: रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका के लिए बीजेपी उम्मीदवार घोषित, देखें ... Palwal News: पलवल में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप; भड़के नेताओं ने... Haryana Civic Polls 2026: इनेलो ने घोषित किए मेयर पद के उम्मीदवार, सोनीपत और पंचकूला के लिए इन चेहरो...

Latehar News: लातेहार के जंगल में दो महिलाओं के शव बरामद, जंगली भैंसे के हमले में मौत का संदेह; इलाके में भारी दहशत

4

झारखंड : झारखंड के लातेहार जिले के एक जंगल में मंगलवार सुबह दो महिलाओं के शव मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बताया जाता है कि गुरिकम जंगल में जंगली भैंसे के हमले के बाद महिलाओं की मौत हो गई। वन क्षेत्र अधिकारी अजय टोप्पो ने बताया कि परिवार के सदस्यों के बयान के अनुसार, महिलाएं सोमवार सुबह जंगल में फूल इकट्ठा करने गई थीं, लेकिन घर नहीं लौटीं।

टोप्पो ने बताया, “मंगलवार की सुबह जंगल में उनके शव मिले। ऐसा प्रतीत होता है कि जंगली भैंसे के हमले में उनकी मृत्यु हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।” मृतकों की पहचान शिलामणिया देवी (64) और शांति कुंवर (50) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को पचास-पचास हजार रुपये दिए जा चुके हैं, जबकि औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद 3.5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। झारखंड सरकार जंगली जानवरों के हमले में मृत्यु होने पर चार लाख रुपये का मुआवजा देती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!