Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्... INDORE, पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन,क्राइम इनवेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी अलग नईं दिशा... INDORE,सुप्रीम कोर्ट ने BCI के आदेश पर लगाई रोक, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व न्यायिक अधिकारी नरेंद्र जैन क...

Weather Update: यूपी में 45 डिग्री पहुंचा पारा, दिल्ली में लू का अलर्ट; जानें बिहार, राजस्थान और एमपी में कैसा रहेगा मौसम

25

दिल्ली में गर्मी कहर बरपा रही है. तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. दिन में तेज धूप के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. आज और कल बारिश की संभावना नहीं है. आईएमडी के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान बढ़ने के आसार हैं. 22 से 24 अप्रैल तक हिटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान अधिकतम तामपान में 2 से 3 सेल्सियस बढ़ोतरी के आसार हैं और गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है.

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है. उत्तराखंड में आज गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं हिमाचल प्रदेश में 20 से 24 अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी के आसार हैं. राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में 20 से 23 अप्रैल तक हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

यूपी में हिटवेव का अलर्ट

यूपी में गर्मी से लोग बेहाल हैं. तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. प्रयागराज और बांदा सबसे गर्म जिला बना हुआ है. इन दोनों जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने हिटवेव का अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार 26 अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहेगा और गर्मी बढ़ेगी.

बिहार में क्या है मौसम का हाल?

बिहार में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई है. आज कई जिलों में हल्की बारिश के आसार है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों में आंधी का अलर्ट जारी किया है. वहीं बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.

एमपी और राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में भी लगातार तापमान बढ़ रहा है और लोग गर्मी से बेहाल हैं. आज कुछ जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

एमपी में भी भीषण गर्मी पड़ रही है. पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया है. आज मौसम का मिजाज बदल सकता है. आईएमडी ने आज हल्की बारिश की संभावना जताई है. उसके बाद फिर तामपान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी बढ़ेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!