Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Weather Forecast: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, यूपी-बिहार में लू का टॉर्चर; जानें देश भर के मौसम का ह... West Bengal News: 'बंगाल से भयकाल जाएगा, सेवाकाल आएगा', PM मोदी का TMC सिंडिकेट पर जोरदार प्रहार सुहागरात के सपने चकनाचूर! दूल्हे की इस काली करतूत से मंडप में पहुंची पुलिस, शादी तो दूर अब जेल में क... Noida Violence: NIT इंजीनियर से कैसे 'मास्टरमाइंड' बना आदित्य आनंद? रिपोर्टर के भेष में रची नोएडा हि... Strait of Hormuz Crisis: 24 घंटे से भी कम समय में कैसे बंद हो गया होर्मुज स्ट्रेट? जानें पूरी कहानी ... Women Reservation Bill: महिला आरक्षण के मुद्दे पर NDA का बड़ा ऐलान, विपक्ष के खिलाफ कल देशभर में होग... Sabarimala Case: आस्था या संविधान? सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच के सामने तीखी बहस, 'अंतरात्मा की... Rahul Gandhi Case: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने द... Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली में यूनियन बैंक से 20 लाख की डकैती, 15 मिनट में कैश और गोल्ड लेकर फ... Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, IMD ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया...

Jharkhand Crime: खूंटी में दरिंदगी! आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर आरोपी हुआ फरार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

5

रांची/खूंटी: जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है. पीड़िता फिलहाल खूंटी सदर अस्पताल में भर्ती है, जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा उसकी चिकित्सकीय जांच कर इलाज जारी है.

पीड़िता का पड़ोसी है आरोपी

मुरहू के थाना प्रभारी गॉडविन केरकेट्टा ने ईटीवी भारत को बताया कि घटना 13 अप्रैल की रात करीब 9 बजे की है. 15 अप्रैल को पीड़िता की ओर से थाने में सूचना दी गई. आरोपी पीड़िता के घर के पास किराये पर रहता था. आरोप है कि आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर यह कहकर अपने साथ ले गया कि उसकी पत्नी मायके से आई है और उसे लाना है.

15 अप्रैल को दर्ज हुआ मामला

इसके बाद आरोपी बच्ची को एक सुनसान स्थान पर बने एस्बेस्टस के अर्धनिर्मित घर में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया. घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए. दो दिन बाद 15 अप्रैल को बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसने मुरहू क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली अपनी दीदी को पूरी घटना बताई. इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाना पहुंचे, जहां उसके बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पुलिस ने बच्ची को पहले मुरहू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा लेकिन वहां महिला चिकित्सक नहीं होने के कारण उसे तुरंत खूंटी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. अस्पताल में पीड़िता के इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है और उसकी सुरक्षा में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!