Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी।

Himachal Pradesh News: दो पति, एक पत्नी… शादी के 10 महीने बाद गूंजी किलकारी, पिता बनने पर क्या बोले हिमाचल के जोड़ीदार भाई?

29

Sirmaur News: देवभूमि हिमाचल के सिरमौर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने एक बार फिर देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. जुलाई 2025 में दो सगे भाइयों की एक ही युवती से हुई अनूठी शादी अब एक नए पड़ाव पर पहुंच गई है. बुधवार को इस शादी से पहली संतान का जन्म हुआ है, जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है और सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है.

जुलाई 2025 में शिलाई गांव के रहने वाले दो भाइयों, प्रदीप नेगी और कपिल नेगी ने सुनीता नेगी नाम की युवती से एक साथ विवाह किया था. यह कोई साधारण विवाह नहीं था, बल्कि यह सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र के हाटी समुदाय की सदियों पुरानी बहुपति प्रथा (Polyandry) का हिस्सा था. उस समय इस विवाह के वीडियो और तस्वीरें पूरे देश में वायरल हुई थीं और राष्ट्रीय मीडिया में इस पर लंबी बहस छिड़ी थी.

10 महीने बाद घर आया नन्हा मेहमान

शादी के करीब 10 महीने बाद बुधवार को इस परिवार में पहली संतान का जन्म हुआ. प्रदीप नेगी, जो जलशक्ति विभाग में कार्यरत हैं, और कपिल नेगी, जो विदेश में नौकरी करते हैं, दोनों भाइयों ने इस खुशी को सोशल मीडिया पर साझा किया है. उन्होंने अपनी इस तिकड़ी (दो पति और एक पत्नी) में नन्हे मेहमान के आने को जीवन का सबसे खूबसूरत पल बताया है.

क्या है जोड़ीदार प्रथा और इसके पीछे का तर्क?

सिरमौर के हाटी समुदाय में इस परंपरा को जोड़ीदार कहा जाता है. हालांकि आधुनिकता के दौर में यह प्रथा धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी इसे सामाजिक सहमति प्राप्त है. इसके पीछे मुख्य रूप से तीन तर्क दिए जाते हैं. परिवार की खेती योग्य जमीन के टुकड़े न हों, इसलिए भाई मिलकर एक ही पत्नी से विवाह करते हैं.यह प्रथा भाइयों के बीच आपसी प्रेम .और विश्वास को बनाए रखने का माध्यम मानी जाती है. परिवार के सदस्य बिखरने के बजाय एक ही छत के नीचे रहते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनी रहती है.

सोशल मीडिया पर भावुक संदेश

पिता बनने के सौभाग्य पर प्रदीप और कपिल नेगी ने फेसबुक पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा. उन्होंने कहा- आज हमारी छोटी सी तिकड़ी में एक नन्हा सा मेहमान आया है, जिसने हमारे घर ही नहीं, बल्कि हमारे दिलों को भी खुशियों से भर दिया है. देवी-देवताओं और बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज हम माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त कर पाए हैं. अब हमारी दुनिया बदल गई है और हम एक नई जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!