Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी के दाम स्थिर; जानें अपने शहर में 22ct और 24ct सोने का ताजा भाव

18

सोने की कीमतों में मंगलवार को हल्का उछाल देखने को मिला है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,55,500 रुपये पहुंच गई, जो सोमवार को 1,54,000 रुपये दर्ज की गई थी। इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव भी बढ़कर 1,44,620 रुपये हो गया, जबकि एक दिन पहले यह 1,43,220 रुपये था। वहीं चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया। मंगलवार को चांदी का भाव 2,44,500 रुपये पर स्थिर रहा, जो सोमवार को भी इसी स्तर पर दर्ज किया गया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमत
बता दें कि डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती के कारण आज सर्राफा बाजार बंद रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई। हाजिर चांदी 1.58 डॉलर या 2.09 प्रतिशत टूटकर 74.31 डॉलर प्रति औंस रह गई, जबकि सोना 25.92 डॉलर टूटकर 4,722.26 डॉलर प्रति औंस रह गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!